1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'BJP ने शुरू की नफरत की राजनीति', महाराष्ट्र के अहमदनगर में घटी घटना पर बोले नाना पटोले

'BJP ने शुरू की नफरत की राजनीति', महाराष्ट्र के अहमदनगर में घटी घटना पर बोले नाना पटोले

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 27, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Aug 27, 2023 04:37 pm IST

नाना पटोले ने अहमदनगर घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अब हिंदू और दलितों में झगड़े लगाने का काम BJP कर रही है।

Nana Patole- India TV Hindi
नाना पटोले Image Source : FILE

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर के हरेगांव में तीन दलित युवकों को एक पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'अहमद नगर घटना पर देश और राज्य में BJP ने नफरत की राजनीति शुरू की है। इसी वजह से ये सब हो रहा है। इसके लिए यह राज्य सरकार जिम्मेदार है।'

नाना ने कहा, 'इसके पीछे BJP की विभाजनकारी नीति जिम्मेदार है। पहले इन लोगों ने हिंदू-मुस्लिम में झगड़े लगाए, अब हिंदू और दलितों में झगड़े लगाने का काम BJP कर रही है। जो इस घटना में दोषी हो, उस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी और जो दलित परिवार हैं, उनको न्याय दिलाएगी।'

प्याज के मुद्दे पर नाना पटोले ने क्या कहा?

नाना ने कहा, 'BJP सरकार किसानों का फंसा रही है और उनके साथ धोखा कर रही है। इन्होंने प्याज पर निर्यात ड्यूटी लगाई। 2 लाख मैट्रिक टन खरीद करने की बात कही और उसमें भी शर्तें लगा दीं कि प्याज का आकार, प्याज का रंग ऐसा होना चाहिए। सरकार को प्याज खरीदना ही नहीं है। सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।'

नाना पटोले ने कहा, 'इंडिया अलायंस बैठक के लिए राहुल गांधी मुंबई आ रहे हैं। एक सितंबर को मुंबई के दादर से तिलक भवन कांग्रेस दफ्तर तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रास्तों के दोनों तरफ लोग खड़े रहेंगे। राहुल गांधी का एक रोड शो होगा। नाना पटोले ने कहा कि इंडिया का संयोजक कौन होगा, इसका फैसला सभी पार्टी के नेता मिलकर तय करेंगे।'

चंद्रयान पर भी बोले नाना पटोले

नाना ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान जिस जगह पर उतरा, उस जगह का नामकरण किया। उनको इसरो की नींव रखने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरु या विक्रम साराभाई का नाम देना चाहिए था। लेकिन BJP की सत्ता जाने वाली है। उसके पहले वह आखिरी कोशिश कर रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: 

मुंबई: सांताक्रूज इलाके के गैलेक्सी होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, 3 लोगों की मौत, 2 घायल

"अविवाहित गर्भ की दहलीज पर मोहब्बत की हत्या", यूपी पुलिस ने बेटी के हत्यारे मां-बाप को किया गिरफ्तार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत