1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस के गढ़ में BJP ने की सेंधमारी, बोरसद सीट पर दर्ज की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस के गढ़ में BJP ने की सेंधमारी, बोरसद सीट पर दर्ज की जीत

 Published : Nov 26, 2022 01:33 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 10:45 pm IST

गुजरात की बोरसद विधानसभा सीट (borsad Assembly Seat) लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रही है। लेकिन इस बार ये सीट बीजेपी ने अपने नाम की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव...- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात की बोरसद विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई है। बीजेपी के रमणभाइ भीखाभाइ सोलंकी ने कांग्रेस के राजेन्द्रसिंह धीरसिंह परमार को 11165 वोटों से हराया है। बीजेपी के रमणभाइ भीखाभाइ सोलंकी को 91772 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस के राजेन्द्रसिंह धीरसिंह परमार को 80607 हासिल हुए। बोरसद विधानसभा सीट आनंद जिले में पड़ती है। यह कांग्रेस का पुराना गढ़ रहां जहां बीजेपी ने सेंध मारी है। 1962 से लेकर अब तक के चुनाव में एक बार भी भाजपा यहां से जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

2017 में यहां कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह परमार विधायक चुने गए थे, उन्होंने भाजपा के भीखाभाई सोलंकी को हराया था। 2017 में बोरसद में कुल 50.81 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजेन्द्रसिंह धीरसिंह परमार ने भारतीय जनता पार्टी के रमणभाइ भीखाभाइ सोलंकी को 11468 वोटों के मार्जिन से हराया था।

इस बार भारतीय जनता पार्टी भले ही नए चेहरों के साथ उतारा, लेकिन बोरसद में भाजपा ने एक बार फिर पिछली बार हार झेलने वाले रमणभाइ भीखाभाइ सोलंकी पर दांव खेला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत