1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चंडीगढ़ से बसपा प्रत्याशी डॉ ऋतु सिंह हादसे का शिकार हुईं, सिक्कों से तोलते समय सिर में लगी चोट

चंडीगढ़ से बसपा प्रत्याशी डॉ ऋतु सिंह हादसे का शिकार हुईं, सिक्कों से तोलते समय सिर में लगी चोट

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 28, 2024 10:12 am IST,  Updated : May 28, 2024 10:31 am IST

चंडीगढ़ से बसपा उम्मीदवार डॉ ऋतु सिंह के सिर में चोट लगी है और टांके आए हैं। सोमवार को एक कॉलोनी में कार्यक्रम के दौरान वह घायल हो गईं थीं। तकड़ी का तमगा टूटकर बसपा प्रत्याशी के सिर में लगा था।

Dr Ritu Singh- India TV Hindi
चंडीगढ़ से बसपा प्रत्याशी डॉ ऋतु सिंह Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से बसपा उम्मीदवार डॉ ऋतु सिंह हादसे का शिकार हो गई हैं। उनके सिर में काफी चोट आई है। उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा, जहां उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल सोमवार को एक कॉलोनी में कार्यकर्ता डॉ ऋतु सिंह को सिक्कों से तोल रहे थे। इसी दौरान तकड़ी का तमगा टूटकर बसपा प्रत्याशी के सिर में लगा। इससे वह घायल हो गईं और उनके सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनके सिर पर टांके लगाए गए और फिर घर भेज दिया गया। 

डॉ ऋतु सिंह कौन हैं?

बसपा ने चंडीगढ़ से डॉक्टर ऋतु सिंह को मैदान में उतारा है। ऋतु दिल्ली यूनिवसिर्टी की पूर्व प्रोफेसर रही हैं। वह दौलत राम कॉलेज से जुड़ी हुई थीं और मनोविज्ञान विषय की जानकार थीं। वह यूनिवर्सिटी में भी दलितों के लिए आवाज उठाने के लिए जानी जाती थीं। जब उन्हें बर्खास्त किया गया था तो खूब आंदोलन हुआ था। उन्होंने पीएचडी पकौड़े वाली के नाम से ठेला भी लगाया था। 

उन्होंने कथित जाति उत्पीड़न को लेकर सितंबर 2023 में कला संकाय, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद उन्हें विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया था और उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत