1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी में BSP अकेले लड़ेगी चुनाव

मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी में BSP अकेले लड़ेगी चुनाव

 Published : Oct 15, 2024 05:28 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 05:34 pm IST

मायावती ने कहा है कि बीएसपी महाराष्ट्र व झारखण्ड दोनों ही राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि ये चुनाव धनबल व बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर है।

विधानसभा चुनाव में मायवती का बड़ा कदम।- India TV Hindi
विधानसभा चुनाव में मायवती का बड़ा कदम। Image Source : PTI

चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 1 चरण तो वहीं, झारखंड की  81 विधानसभा सीटों पर कुल 2 चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं, आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। इस ऐलान के ठीक बाह बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बड़ी घोषणा की है। मायावती ने कहा है कि बसपा महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी।

क्या है चुनाव का शेड्यूल?

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। वहीं, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। यूपी में 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड के केदारनाथ में 20 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे।

धनबल व बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो चुनाव- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखण्ड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीख़ों की आज की गई घोषणा का स्वागत है। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात् धनबल व बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर है। इसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है।

अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा- मायावती

मायावती ने कहा है कि बीएसपी महाराष्ट्र व झारखण्ड दोनों ही राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवाँ के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना मिशनरी प्रयास जारी रखें। मायावती ने ये भी कहा कि यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, उपचुनावों की भी घोषणा, जानें पूरा शेड्यूल

48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें कब, कहां डाले जाएंगे वोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत