1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. By-Election: लोकसभा की 3, विधानसभा की 7 सीटों पर इस तारीख को होंगे उपचुनाव, रामपुर, आजमगढ़ में दिलचस्प होगा मुकाबला

By-Election: लोकसभा की 3, विधानसभा की 7 सीटों पर इस तारीख को होंगे उपचुनाव, रामपुर, आजमगढ़ में दिलचस्प होगा मुकाबला

 Published : May 26, 2022 08:25 am IST,  Updated : May 26, 2022 08:25 am IST

By-Election: चुनाव आयोग ने दिल्ली समेत छह राज्यों में खाली पड़ी लोकसभा की तीन और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 23 जून को इन सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी।

By-Election- India TV Hindi
By-Election Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • 30 मई को जारी होगी अधिसूचना, नामांकन की अंतिम तिथि 6 जून
  • आजम खान ने रामपुर, अखिलेश ने आजमगढ़ सीट से दिया था इस्तीफा
  • पंजाब की संगरूर सीट से भगवंत मान ने दिया था इस्तीफा

By-Election: चुनाव आयोग ने दिल्ली समेत छह राज्यों में खाली पड़ी लोकसभा की तीन और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 23 जून को इन सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं वोटों की गिनती 26 जून को होगी। ये उपचुनाव पंजाब में संगरूर संसदीय सीट और उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ में होंगे। जिन विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है उनमें दिल्ली के राजिंदर नगर और झारखंड के मदार शामिल हैं। साथ ही अगरतला, टाउन, बोरदीवाला, सूरमा (एससी) और त्रिपुरा के जुबराजनगर, आंध्र प्रदेश के आत्मकुर में 23 जून को वोटिंग होगी।

30 मई को जारी होगी अधिसूचना

आयोग के आदेशानुसार, चुनाव के लिए अधिसूचना की तारीख 30 मई होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 6 जून और अगले दिन पर्चों की जांच होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 9 जून है। आदर्श आचार संहिता उन जिलों में तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जिसमें चुनाव वाले संसदीय/विधानसभा क्षेत्र का पूरा या कोई हिस्सा शामिल है।

आजम खान ने रामपुर, अखिलेश ने आजमगढ़, मान ने संगरुर सीट से दिया था इस्तीफा

 यूपी के रामपुर से आजम खान ने सांसद पद से इस्तीफा दिया था। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट से इस्तीफा दिया था। इन दोनों नेताओं ने फरवरी में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस तरह पंजाब की संगरूर सीट से भगवंत मान ने इस्तीफा दिया था। भगवंत मान अब पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं, दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट भी राघव चड्ढा के राज्यसभा में जाने से खाली हुई है। हालांकि तीन लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सबसे ज्यादा दिलचस्प लड़ाई आजमगढ़ और रामपुर सीट पर देखने को मिल सकती है।

आजमगढ़ पर दिलचस्प हो सकता है मुकाबला

गौरतलब है कि यूपी के आजमगढ़ लोकसभा सीट से साल 2019 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। लेकिन हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में करहल से विधानसभा चुनाव लड़े और जीत गए। जिससे उन्हें आजमगढ़ लोकसभा सीट छोड़नी पड़ी थी। इससे यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर सपा और बीजेपी की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। उधर रामपुर लोकसभा से सांसद रहे वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने भी यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में रामपुर विधानसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।

जेल में रहकर ही चुनाव जीत गए थे आजम खान

खास बात यह कि उस समय आजम खान जेल में बंद थे और जेल में रहकर ही चुनाव जीत लिया था। जिससे रामपुर लोकसभा सीट खाली हुई। एक बार फिर से यूपी की सियासत में उपचुनाव की तारीख की घोषणा के बाद हलचल शुरू हो गई है। 

बीजेपी आजमगढ़ सीट के लिए निरहुआ पर खेलेगी दांव?

बताया जा रहा कि बीजेपी यूपी लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ सीट से एक बार फिर भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ को उतार सकती है। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव-2019 में भी आजमगढ़ सीट से बीजेपी ने निरहुआ को लड़ाया था लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े अंतर से निरहुआ को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत