1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "CBI, ED, IT की जांच BJP नेताओं के खिलाफ होनी चाहिए", आंदोलन के बाद बोले आप सांसद संजय सिंह

"CBI, ED, IT की जांच BJP नेताओं के खिलाफ होनी चाहिए", आंदोलन के बाद बोले आप सांसद संजय सिंह

 Published : Apr 07, 2024 06:09 pm IST,  Updated : Apr 07, 2024 06:10 pm IST

आज देश भर के कई राज्यों में आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर उपवास रखा और अपना विरोध जताया। इसके बाद आप सांसद ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

AAP MP Sanjay Singh- India TV Hindi
आप सांसद संजय सिंह Image Source : PTI

दिल्ली शराब घोटले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज देश भर में आप कार्यकर्ताओं ने उपवास रख विरोध जताया है। इसके बाद AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "आज अरविंद केजरीवाल के समर्थन में न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में अलग-अलग जगहों पर आंदोलन हुए। यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, हमारा संदेश लोगों तक पहुंच रहा है। आगे संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि असली शराब घोटाला भाजपा ने किया है, उसकी मनी ट्रेल भी मिल गई है। CBI, ED, IT की जांच भाजपा नेताओं के खिलाफ होनी चाहिए"

"देश के 25 राज्यों में हुआ अनशन"

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, "न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश के 25 राज्यों और दुनिया के 8 देशों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ, अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए AAP कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर है? उनका कसूर है कि उन्होंने दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, मुफ्त इलाज दिया इसलिए भाजपा ने उन्हें जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के और देश के लोगों के दिल में रहते हैं इसलिए आज देश भर में यह उपवास हुआ।"

PM के राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी भूल

अनशन के बाद AAP नेता जैस्मीन शाह ने कहा, "दिल्ली भाजपा की ये मजबूरी हो गई है कि जब उनके पास कुछ कहने को नहीं होता तो AAP के विरोध के साथ वो भी अपना एक छोटा सा विरोध कर लेती है। ये दिखा रहा है कि 2024 का ये चुनाव अरविंद केजरीवाल पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी भूल की है अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके। आज दिल्ली की हर जनता, भाजपा का भी समर्थक अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है और उन्होंने मन बना लिया है कि 2024 में कैसे भी भाजपा को हराएंगे।"

ये भी पढ़ें:

जलपाईगुड़ी में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- टीएमसी, कांग्रेस और वामदल एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत