1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज चौथी बार CM पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू, PM मोदी से लेकर अमित शाह भी होंगे मौजूद

आज चौथी बार CM पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू, PM मोदी से लेकर अमित शाह भी होंगे मौजूद

 Published : Jun 12, 2024 07:07 am IST,  Updated : Jun 12, 2024 07:07 am IST

आंध्र प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद आज मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होने जा रहा है। आज सुबह साढ़े 11 बजे चंद्रबाबू नायडू चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। नायडू के शपथ समारोह में पीएम मोदी के साथ बीजेपी के आला नेता और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यम

chandrababu naidu pm modi- India TV Hindi
चंद्रबाबू नायडू, प्रधानमंत्री मोदी और पवन कल्याण Image Source : PTI

आज दक्षिण में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। टीडीपी चीफ चंद्र बाबू नायडू आज सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं जनसेना प्रमुख पवन कल्याण डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। उनके साथ 24 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ से पहले चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश की जनता ने भरोसा करके सरकार बनाने का मौका दिया है, अब जनता की सेवा करके उसका कर्ज उतारने की बारी है।

मोदी-शाह समेत NDA के कई नेता शपथ समारोह में होंगे शामिल

चंद्रबाबू नायडू आज विजयवाड़ा में गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली IT पार्क में सीएम पद की शपथ लेंगे। नायडू के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा विजयवाड़ा पहुंच गए हैं। चंद्रबाबू नायडू ने खुद इन दोनों नेताओं का स्वागत किया। नायडू के शपथ समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत एनडीए के कई नेता शामिल होंगे। नायडू के शपथ समारोह में उन 112 लोगों को भी खास तौर पर बुलाया गया है जिन्हें जगन मोहन रेड्डी के शासनकाल में टारगेट किया गया था। TDP के समर्थकों और उनके परिवार के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में खास निमंत्रण दिया गया है।

24 कैबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ

चंद्र बाबू नायडू ने अपनी कैबिनेट में अपने सभी साथियों को जगह दी है। नायडू के मंत्रिमंडल में TDP को 19 मंत्री, जनसेना को 3 मंत्री और बीजेपी को 2 मंत्री पद मिल सकते हैं। नायडू कैबिनेट में TDP महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा टीडीपी के कोटे से अच्चन नायडू, एन चिन्नराजप्पा, अय्यना पात्रडू, जी श्रीनिवास राव, परिताला सुनीता, कोल्लू रविंद्रा  प्रतिपाटी पुल्ला राव, कला वेंकट राव किमिडी, वाई रामाकृष्णडू, बी रामआंजनेयलु, पी सत्यनारायणा, के श्रीनिवासलू, एन आनंद बाबू और बी अखिला प्रिया रेड्डी को मंत्री बनाया जा सकता है।

24 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे
Image Source : INDIA TV24 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे

नायडू कैबिनेट में पवन कल्याण की पार्टी जनसेना को भी  पूरी जगह दी गई है। कैबिनेट में पवन कल्याण की तरफ से 5 मंत्री पद की मांग की गई थी लेकिन उन्हें तीन मंत्री पद दिए जा सकते हैं। इनमें जन सेना की तरफ से नान्देला मनोहर, बी श्रीनिवास, जी सत्यनारायणा, एल नागमाधवी, कोन्तला रामकृष्णा का नाम मंत्री पद की रेस में आगे चल रहा है। वहीं बीजेपी के कोटे से भी दो लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है इनमें कामिनेनी श्रीनिवास राव, सी आदिनारायण रेड्डी और सुजना चौधरी का नाम आगे चल रहा है।

चुनाव में किसको कितनी सीटें?

आंध्र प्रदेश में एनडीए की जीत में प्रधानमंत्री मोदी का अहम रोल है। पूरे चुनाव में पीएम मोदी, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की जबरदस्त केमेस्ट्री दिखी थी। चंद्रबाबू नायडू खुद आंध्र प्रदेश में इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को देते हैं। आंध्र प्रदेश में इस बार एनडीए को प्रचंड बहुंत मिला है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA ने 175 में से 164 सीटें जीतकर एकतरफा जीत हासिल की। इसमें नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं। जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को केवल 11 सीटें मिलीं। कांग्रेस राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

राजधानी को लेकर किया बड़ा ऐलान

आंध्र में इस बड़ी जीत के साथ ही नायडू के सामने कई चुनौतियां भी है इसमें सबसे अहम है आंध्र प्रदेश की राजधानी। इस वक्त आंध्र प्रदेश देश का एकलौता राज्य है जिसकी कोई राजधानी नहीं है लेकिन चंद्रबाबू नायडू ने अपनी शपथ से पहले ऐलान कर दिया है कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती होगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सीएम पद की शपथ के बाद चंद्र बाबू नायडू सबसे पहले राजधानी का ऐलान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

सिनेमा सुपरस्टार के दामाद हैं चंद्रबाबू नायडू, जानें क्या है जूनियर एनटीआर से रिश्ता

मोदी 3.0 कैबिनेट में बनेंगे सबसे युवा मंत्री, जानिए कौन हैं TDP सांसद राम मोहन नायडू?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत