1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह का नाम 'शिव शक्ति' रखने पर सियासत, सपा सांसद बोले- ये 'कलाम' पर होना चाहिए

चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह का नाम 'शिव शक्ति' रखने पर सियासत, सपा सांसद बोले- ये 'कलाम' पर होना चाहिए

 Published : Aug 26, 2023 10:46 pm IST,  Updated : Aug 26, 2023 10:50 pm IST

चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह को लेकर सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इसका नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करना चाहिए।

Shafiqur Rahman Barq- India TV Hindi
शफीक उर रहमान बर्क Image Source : FILE

संभल: एक तरफ चंद्रयान-3 की सफलता से पूरा देश उत्साहित है, वहीं दूसरी तरफ इसकी लैंडिंग वाली जगह का नाम शिव शक्ति रखने पर सियासत शुरू हो गई है। इस मामले पर संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीक उर रहमान बर्क का बयान सामने आया है। उन्होंने चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह का नाम 'शिव शक्ति' रखने पर सवाल उठाते हुए सलाह दी कि इसका नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करना चाहिए।

इसको हिन्दू मुस्लिम रंग नहीं देना था: बर्क

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चंद्रयान-3 के लैंडर के उतरने के स्थान को ‘शिव शक्ति’ नाम दिए जाने से जुड़े सवाल पर सांसद बर्क ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक ताल्लुक है, इन मसलों पर आप अपनी तौर पर कुछ भी कहने लगें। यह हर चीज का साम्प्रदायिकीकरण (कम्युनलाइज) क्यों करते हैं? यह ईमानदारी से वैज्ञानिक और देश के राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर नामकरण कर सकते थे। अगर नाम ही रखना था तो ईमानदारी से उनका नाम रखना था। इसको हिन्दू मुस्लिम रंग नहीं देना था।''

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को हर साल 'भारत नेशनल स्पेस डे' मनाने, चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिन्हों वाले पॉइंट का नाम 'तिरंगा' रखने की घोषणा की। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

यूपी में अगले 2 महीने में बनाए जाएंगे 57 नए साइबर क्राइम थाने, सीएम योगी ने दिया आदेश 

दिल्ली में कैसा रहेगा रविवार को मौसम? IMD का अपडेट पढ़कर ही घर से निकलें 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत