1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल के सदन में पेश होने से पहले उपराज्यपाल से मिले केजरीवाल, 45 मिनट चली बैठक

दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल के सदन में पेश होने से पहले उपराज्यपाल से मिले केजरीवाल, 45 मिनट चली बैठक

 Reported By: Bhaskar Mishra, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 31, 2023 04:24 pm IST,  Updated : Jul 31, 2023 05:04 pm IST

सीएम अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल की यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली। हालांकि बैठक के बाद केजरीवाल बिना मीडिया से बात किए निकल गए।

Delhi- India TV Hindi
उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे केजरीवाल Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। बता दें कि दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल इसी हफ्ते संसद में पेश हो सकता है। उससे पहले सीएम की उपराज्यपाल से यह मुलाकात बेहद ही अहम मानी जा रही है। वहीं इससे पहले यह बिल आज लोकसभा में पेश किया जाना था लेकिन किन्हीं वजहों से सरकार ने इसे पेश नहीं किया। 

राज्यसभा में बिल को पास कराना होगा मुश्किल 

माना जा रहा है कि सरकार इस बिल को लोकसभा में तो बड़े ही आराम से पास करा लेगी, लेकिन उसे राज्यसभा में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लोकसभा में तो सरकार के पास बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है। आम आदमी पार्टी राज्यसभा में ही सरकार को पटखनी देने का प्लान बन रही है। उसे उम्मीद है कि सरकार के इस बिल के खिलाफ समूचा विपक्ष उसे साथ देगा और इस बिल को पास नहीं होने दिया जाएगा। आप ने दलों के इस बिल के खिलाफ वोटिंग की शर्त पर विपक्षी एकता को अपना समर्थन दिया है।

31 जुलाई से 4 अगस्त तक आप सांसदों के लिए व्हिप जारी 

वहीं इससे पहले आज आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभी सांसदों को दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर सरकार के अध्यादेश को लेकर पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए व्हिप जारी किया था। व्हिप में कहा गया कि सभी सांसद 31 जुलाई से 4 अगस्त तक सदन में उपस्थित रहें और पार्टी लाइन का पालन करें। बता दें कि केंद्र सरकार इस हफ्ते संसद में इस बिल को पेश कर करने वाली है। सरकार के कामकाज एजेंडे में इस बिल को स्थान दिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत