1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने चुनाव से पहले 2 राज्यों में किया बड़ा फेरबदल, बदल दिए अध्यक्ष, इन्हें मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने चुनाव से पहले 2 राज्यों में किया बड़ा फेरबदल, बदल दिए अध्यक्ष, इन्हें मिली जिम्मेदारी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 16, 2024 10:06 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 10:06 pm IST

आज चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने अपने दो राज्यों के अध्यक्ष बदल दिए।

कांग्रेस के झंडे की तस्वीर- India TV Hindi
कांग्रेस के झंडे की तस्वीर Image Source : PTI

चुनाव आयोग ने आज यानी 16 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जम्मू-कश्मीर और हरियाणा, इन दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव आयोग के इस ऐलान के कुछ समय बाद ही कांग्रेस ने अपने दो राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष में फेरबदल कर दिया है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त किया। आइए आपको बताते हैं कि किस राज्य में किस को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

झारखंड और जम्मू-कश्मीर में बदले प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने दो लिस्ट जारी करते हुए झारखंड और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की जानकारी दी। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में तारिक़ हमीद कर्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं तारा चंद और रमन भल्ला को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया है। वहीं झारखंड में कांग्रेस ने केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में रामेश्वर उरांव की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। कांग्रेस ने दोनों राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर में कब है चुनाव?

जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 8 सितंबर , 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। विधानसभा चुनाव तीन फेज में होंगे जिनमें पहले फेज में 24 सीटों, दूसरे फेज में 26 सीटों और तीसरे फेज में 40 सीटों पर वोटिंग होगी। जम्मू कश्मीर में कुल 11838 पोलिंग बूथ होंगे और 735 वोटर एवरेज हर पोलिंग बूथ पर होंगे।

ये भी पढ़ें-

मोदी सरकार में सेक्रेटरी लेवल पर बड़ा फेरबदल, आरके सिंह नए रक्षा सचिव, और भी कई बदलाव

भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर साधा निशाना, की इस्तीफे की मांग, कहा- खतरे में महिलाओं की सुरक्षा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत