1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Congress President Election: खड़गे Vs थरूर : नामांकन वापसी का समय खत्म, अब चलेगा जोर-आजमाइश का दौर, जानें समीकरण

Congress President Election: खड़गे Vs थरूर : नामांकन वापसी का समय खत्म, अब चलेगा जोर-आजमाइश का दौर, जानें समीकरण

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 09, 2022 11:47 am IST,  Updated : Oct 09, 2022 11:59 am IST

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी के बाद अब शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे में मुकाबला रह गया है। हालांकि इसमें खड़गे का पलड़ा भारी है, लेकिन थरूर भी कह चुके हैं कि गुप्त मतदान है, वोट देने वाले यह बात ध्यान में रखकर ही वोट दें।

Congress President Election- India TV Hindi
Congress President Election Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 67 बूथ बनाए गए
  • 17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस प्रे​सीडेंट इलेक्शन
  • भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों के लिए बनेगा कैंप बूथ

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं-शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे। इन दोनों के बीच मुकाबला इस मायने में भी खास है कि लंबे समय बाद अब जो भी कांग्रेस प्रेसीडेंट बनेगा, वो गांधी परिवार का नहीं होगा। 

17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस प्रे​सीडेंट इलेक्शन

17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इस चुनाव के लिए सभी राज्यों में 67 बूथ बनाए गए हैं। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) ने ये जानकारी दी है। सीईए के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, एआईसीसी मुख्यालय में भी एक बूथ होगा, खासकर सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्य समिति के सदस्यों और उन सभी लोगों के लिए जिनके पहचान पत्र अलग राज्य से हैं लेकिन दिल्ली में रह रहे हैं। अगर वे बताते हैं कि वे दिल्ली में वोट करना चाहते हैं तो हम यहां भी व्यवस्था करेंगे, वे यहां एआईसीसी मुख्यालय में भी वोट कर सकते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों के लिए बनेगा कैंप बूथ

राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों के लिए एक कैंप बूथ बनाया जाएगा। इन उम्मीदवारों के लिए प्रचार की प्रक्रिया शनिवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई, हालांकि उन्होंने पहले ही अभियान शुरू कर दिया है। तकनीकी रूप से, संविधान के अनुसार, हम उन्हें सात दिन तक नामांकन वापस लेने का समय देते हैं।

चुनाव में होगी गुप्त मतदान की प्रक्रिया

मधुसूदन मिस्री ने कहा कि 'हर राज्य की राजधानी में 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव का समय होगा। यह चुनाव गुप्त मतदान से होगा। सभी बैलट बॉक्स एआईसीसी मुख्यालय लाए जाएंगे और फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और मतगणना समाप्त होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

जीत के लिए दोनों प्रत्याशियों की ओर से जतन

 नामांकन वापस लेने की तारीख निकलने के बीच शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे अपने अपने पक्ष में जीत के लिए जतन भी करने लगे हैं। थरूर ने जरूर यह कहा था कि यह चुनाव एक फ्रेंडली मैच की तरह है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि चुनाव में मतदान प्रक्रिया गुप्त रखी जाएगी, इसलिए वोट करने वाले भले ही जाहिर तौर पर खड़गे का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन वे उन्हें यानी थरूर को भी वोट दे सकते हैं। 

सोनिया ने नामांकन से पहले थरूर से की थी बात

यह जरूर है कि लंबे समय बाद कोई गांधी परिवार के बाहर का व्यक्ति कांग्रेस प्रेसीडेंट बनेगा। लेकिन दोनों ही प्रत्याशी गांधी परिवार से अलग नहीं हैं। जहां मल्लिकार्जुन खड़गे खुद कई मौकों पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति 'वफादारी' दिखा चुके हैं, वहीं शशि थरूर को खुद सोनिया गांधी ने तलब किया था और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए सलाह दी थी। अब देखना यह है कि चुनाव के बाद क्या समीकरण बनते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत