1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए अशोक गहलोत, सोनिया गांधी से बोले- I Am Sorry

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए अशोक गहलोत, सोनिया गांधी से बोले- I Am Sorry

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 29, 2022 03:20 pm IST,  Updated : Sep 29, 2022 03:20 pm IST

Congress President Election: अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम का फैसला सोनिया गांधी करेंगी। गहलोत का ये बयान बेहद अहम है क्योंकि थोड़ी देर में पायलट की मुलाकात सोनिया से होने वाली है।

Sonia Gandhi and Ashok Gehlot- India TV Hindi
Sonia Gandhi and Ashok Gehlot Image Source : PTI

Highlights

  • कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए गहलोत
  • गहलोत ने चुनाव लड़ने से इनकार किया
  • मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी- गहलोत

Congress President Election: राजस्थान के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हो गए हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने ऐलान किया कि वो चुनाव नहीं लडेंगे। 10 जनपथ पर सोनिया गांधी से डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने तीन बातें बताई। गहलोत ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगी। उन्होंने सोनिया गांधी से सॉरी कहा। गहलोत ने कहा कि सीएम रहते हुए प्रस्ताव पास नहीं करा पाया इस बात का खेद है।

इसके अलावा गहलोत ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। अशोक गहलोत ने कहा कि सीएम का फैसला सोनिया गांधी करेंगी। गहलोत का ये बयान बेहद अहम है क्योंकि थोड़ी देर में पायलट की मुलाकात सोनिया से होने वाली है।

दिग्विजय सिंह ने लिए 10 फॉर्म

वहीं, आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह शुक्रवार (30 सितंबर) को नामांकन कर सकते हैं। उन्होंने आज 10 फॉर्म लिए हैं। हालांकि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में बने हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की है। इससे पहले सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई थी कि दिग्विजय सिंह या अशोक गहलोत में से कोई एक नामांकन दाखिल करेगा।

11 अक्टूबर को वोटिंग, 19 अक्टूबर को नतीजे
शशि थरूर 30 सितंबर को सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से शुरू हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। वहीं, वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत