1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री, दोपहर 12 बजे नामांकन भरेंगे

Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री, दोपहर 12 बजे नामांकन भरेंगे

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 30, 2022 11:09 am IST,  Updated : Sep 30, 2022 12:27 pm IST

Congress President Election : कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की दावेदारी की पुष्टि करते हुए कहा कि खड़गे दोपहर 12 बजे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। खुद प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया उनके प्रस्तावक होंगे।

 Mallikarjun Kharge - India TV Hindi
Mallikarjun Kharge Image Source : FILE

Highlights

  • मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे
  • प्रमोद तिवारी ने कहा- मैं प्रस्तावक रहूंगा

Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री से एक नया ट्विस्ट आ गया है। जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे आज दोपहर 12 बजे अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की दावेदारी की पुष्टि करते हुए कहा कि खड़गे दोपहर 12 बजे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। खुद प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया उनके प्रस्तावक होंगे। 

मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री से चुनाव में आया नया मोड़

इससे पहले आज दिग्विजय सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन भरने पर दिग्विजय सिंह अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद सारी निगाहें दिग्विजय सिंह पर टिकी थीं। दिग्विजय सिंह ने कल नामांकन फॉर्म लिया था और यह कहा था कि संभवत: वे कल (30 सिंतबर) को नामांकन दाखिल करेंगे। लेकिन अब मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री ने इस चुनाव में नया ट्विस्ट ला दिया है। उधर, शशि थरूर भी आज नामांकन दाखिल करनेवाले हैं।

11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच नामांकन

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के यहां स्थित मुख्यालय के प्रांगण में एक तंबू लगाया गया है, जहां पार्टी के नेता पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। यह शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि इस दौड़ में कौन-कौन शामिल होगा। चुनाव के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष पद का कार्यभार करीब 22 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति संभालेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत