1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कनाडा में हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला: इस मामले पर क्या बोली कांग्रेस? मोदी सरकार से की ये मांग

कनाडा में हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला: इस मामले पर क्या बोली कांग्रेस? मोदी सरकार से की ये मांग

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 04, 2024 08:20 pm IST,  Updated : Nov 04, 2024 09:21 pm IST

कनाडा में हिंदू श्रद्धालुओं पर हुए हमले को लेकर पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। भारतीय उच्चायोग ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं, अब कांग्रेस ने भी इस मामले पर अपना बयान दिया है।

कनाडा में हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला- India TV Hindi
कनाडा में हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला Image Source : FILE PHOTO

कांग्रेस ने कनाडा में एक हिंदू मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमले को लेकर सोमवार को चिंता जताई है। कांग्रेस ने सरकार से आग्रह किया कि वह इस विषय को कनाडा की सरकार के समक्ष मजबूती से उठाए ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। 

भारतीय उच्चायोग ने भी जारी किया बयान

खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारियों की रविवार को कनाडा के ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में लोगों के साथ झड़प हुई। इसके बाद ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने एक कड़ा बयान जारी कर ‘भारत विरोधी’ तत्वों द्वारा किए गए हमले की निंदा की

मंदिर जाने से कौन रोक रहा है?

कांग्रेस की ओर से कहा गया कि कनाडा से आए वीडियो को पूरा देश देख रहा है। यहां के लोग परेशान हैं कि कनाडा में कैसे श्रद्धालुओं को मंदिर जाने से रोका जा रहा है? बाहर खालिस्तान समर्थक लोग नारेबाजी कर रहे हैं। हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। कनाडा की पुलिस उलटा श्रद्धालुओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

मजबूती से पक्ष उठाए सरकार

इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि हमारी भारत सरकार से मांग है कि वह इस मामले को कनाडा की सरकार के समक्ष मजबूती से उठाए। सरकार यह सुनिश्चित करे कि आगे ऐसी घटनाएं नहीं हों।

हिंदुओं में गुस्सा 

बता दें कि देश के लोगों में कनाडा में हिंदुओं पर हुए हमले को लेकर गुस्सा है। पीएम मोदी ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। साथ ही हिंदू संगठनों ने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। 

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत