Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, अब तक कुल 65 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

असम चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, अब तक कुल 65 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Edited By: Shakti Singh Published : Mar 14, 2026 10:43 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 10:59 pm IST

कांग्रेस ने दो लिस्ट में कुल 65 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पहली लिस्ट में 42 और दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Gaurav gogoi- India TV Hindi
Image Source : PTI गौरव गोगोई

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 23 नाम हैं। इस तरह कांग्रेस कुल 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। 126 विधानसभा सीट वाले असम में 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 19 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। यहां अब तक चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कांग्रेस पूरे दमखम के साथ इस चुनाव में उतर रही है और पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस ने 15 सीटें अपने गठबंधन के सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं। ऐसे में पार्टी जल्द ही तीसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है, जिसमें अन्य 46 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

कांग्रेस के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

असम में कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ आरोपों वाले कथित "भड़काऊ" पर्चे रखने व उनके परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस ने इन आरोपों पर सवाल उठाते हुए इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास पोस्टर और पर्चे पाए गए, जिन्हें व्यापक रूप से वितरित किया जाना था। पुलिस ने कहा कि इन पर्चों में कथित तौर पर "भड़काऊ और घिनौने आरोप" लगाए गए थे, जो सार्वजनिक शांति और चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकते थे। कांग्रेस ने कहा कि पर्चों में लगाए गए आरोप 19 फरवरी को पार्टी की असम इकाई द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले जारी 20-बिंदु वाले "आरोप पत्र" का हिस्सा थे। पुलिस ने बताया कि चारों को रुक्मिनिगांव क्षेत्र में एक वाहन से बड़ी मात्रा में मुद्रित पर्चे बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष देवव्रत बोरा ने कार्यकर्ताओं पर लगे आरोपों पर सवाल उठाया और कहा कि किसी मुख्यमंत्री की आलोचना को राष्ट्रविरोधी गतिविधि के रूप में नहीं देखा जा सकता। बोरा ने कहा, "संदिग्ध पर्चे 20-बिंदु वाले आरोप पत्र का हिस्सा थे, जिसे प्रियंका गांधी वाद्रा ने जारी किया था।"

यह भी पढ़ें-

यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न मामले की जांच के आदेश, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी जताई नाराजगी

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में 18680 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कीं, कहा- भाजपा सरकार बंगाल का नवनिर्माण करेगी

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement