1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली में अधिकारियों पर नियंत्रण वाले केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी कांग्रेस, आप सांसद ने कही ये बात

दिल्ली में अधिकारियों पर नियंत्रण वाले केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी कांग्रेस, आप सांसद ने कही ये बात

 Published : Jul 16, 2023 03:52 pm IST,  Updated : Jul 16, 2023 08:08 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली अगली एकता बैठक में भाग लेने के लिए शीर्ष विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है।

Congress, AAP- India TV Hindi
दिल्ली में अधिकारियों पर नियंत्रण अध्यादेश का विरोध करेगी कांग्रेस Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कर्नाटक के बेंगलुरु में सोमवार को विपक्ष की दूसरी बैठक हो रही है। इस बैठक में 25 से अधिक पार्टियों के शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के तरफ से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल होने की संभावना है। इस बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि पार्टी दिल्ली में अधिकारियों पर नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी। इसके बाद आप आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने इसे एक सकारात्मक विकास कहा है। 

'हम दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेंगे'

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेंगे। हमारा रुख बहुत स्पष्ट है, हम दिल्ली अध्यादेश का समर्थन नहीं करने जा रहे हैं। कल विपक्ष की बैठक बेंगलुरु में होने वाली हैं और इस बैठक में शायद केजरीवाल शामिल होंगे। हालांकि, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आज शाम चार बजे राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में तय होगा कि पार्टी बेंगलुरु में होने वाली बैठक में शामिल होगी या नहीं।

बात दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष एक साथ होकर चुनाव लड़ना चाह रहा है। इसके लिए पहल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू की और 23 जून को इससे जुड़ी बैठक पटना में हुई थी। अब अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली है। इस बैठक के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण पत्र भी भेजा है। खरगे ने अपने निमंत्रण पत्र में कहा, "बैठक एक बड़ी सफलता थी क्योंकि हम हमारी लोकतांत्रिक राजनीति को खतरे में डालने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने में सक्षम थे और अगला आम चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सर्वसम्मति से सहमत हुए।" कांग्रेस अध्यक्ष ने नेताओं को आगे याद दिलाया कि हम जुलाई में फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- 

ITO यमुना पुल बैराज के रखरखाव पर सीएम केजरीवाल के बयान के बाद NTPC का जवाब, कहा- 'इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं'

दिल्ली बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिवारों को दिए जाएंगे इतने रुपए

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत