1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश यादव ने क्यों दिया AAP को समर्थन? अब बताई INDIA गठबंधन की बैठक में क्या हुई थी बात

अखिलेश यादव ने क्यों दिया AAP को समर्थन? अब बताई INDIA गठबंधन की बैठक में क्या हुई थी बात

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jan 15, 2025 12:53 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 01:23 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। अब अखिलेश यादव ने बयान देते हुए कहा है कि इंडी गठबंधन अखंड है। हमारा उद्देश्य है कि भाजपा हारे।

delhi assembly election 2024 Why did Akhilesh Yadav support AAP now he tells what happened in the In- India TV Hindi
अखिलेश यादव ने क्यों दिया AAP को समर्थन? Image Source : PTI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। एक चरण में दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वहीं चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने की लड़ाई में उतर चुकी है। इस बीच बीते दिनों अखिलेश यादव ने और सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही थी। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी एक दूसरे के खिलाफ लड़ाई के मैदान में खुलकर सामने आ चुकी है। ऐसे में अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है।

क्या बोले अखिलेश यादव

मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, 'INDIA गठबंधन अखंड है। INDIA गठबंधन जब बन रहा था, उस समय कहा गया था कि जो स्थानीय पार्टी जहां मजबूत है, वहां INDIA गठबंधन उसे मजबूती देगा। दिल्ली में AAP मजबूत है इसलिए समाजवादी पार्टी ने AAP को अपना समर्थन दिया है। सवाल दिल्ली का है। भाजपा हारे ये हमारा उद्देश्य है, जब उद्देश्य एक है तो झूठ-सच कुछ नहीं है।" बता दें कि अखिलेश यादव और ममता बनर्जी द्वारा कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के बाद से दिल्ली का सियासी पारा गर्म हो गया था। 

कांग्रेस और आप के बीच जुबानी जंग

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से कांग्रेस पार्टी ने संदीप दीक्षित को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीते दिनों में आम आदमी पार्टी के द्वारा संदीप दीक्षित को भाजपा का एजेंट बता दिया गया था। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की लड़ाई खुलकर सबके सामने आ चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों बयान देते हुए यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी अपनी पार्टी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं आप नेता संजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उनसे अरविंद केजरीवाल को और आम आदमी पार्टी को सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत