1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Digvijaya Singh: '75 साल का जवान डांस क्यों नहीं कर सकता?' बोले दिग्विजय सिंह, भारत जोड़ो यात्रा में थिरके, देखें Video

Digvijaya Singh: '75 साल का जवान डांस क्यों नहीं कर सकता?' बोले दिग्विजय सिंह, भारत जोड़ो यात्रा में थिरके, देखें Video

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 08, 2022 08:36 am IST,  Updated : Oct 08, 2022 09:15 am IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को अनोखा अंदाज देखने को मिला। कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह चेंदा ड्रम (दक्षिण भारतीय शैली का एक वाद्य) की थाप पर थिरकते दिखाई दिए।

Digvijaya Singh- India TV Hindi
Digvijaya Singh Image Source : PTI

Highlights

  • दिग्विजय सिंह ने 20 किलोमीटर तक पैदल यात्रा भी की
  • भारत जोड़ो यात्रा का एक महीना पूरा
  • एमपी के पूर्व सीएम रह चुके हैं दिग्विजय सिंह

Digvijaya Singh: कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा जारी है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ वरिष्ठ नेताओं का कारवां भी चल रहा है। यात्रा के दौरान नेताओं के अलग अलग रूप भी देखने को मिल रहे हैं। यात्रा के बीच शुक्रवार को दिग्गी राजा के नाम से मशहूर एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चेंदा ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। इस समय कर्नाटक से भारत जोड़ो यात्रा का कारवां चल रहा है। इस यात्रा को शुरू हुए एक महीना हो चुका है।  

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को अनोखा अंदाज देखने को मिला। कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान वह चेंदा ड्रम (दक्षिण भारतीय शैली का एक वाद्य) की थाप पर थिरकते दिखाई दिए। इसे लेकर उन्होंने वीडियो ट्वीट किया। साथ ही लिखा कि '75 साल का जवान डांस क्यों नहीं कर सकता?' 

भारत जोड़ो यात्रा का एक महीना पूरा

भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए 30 दिन हो चुके हैं। यात्रा अभी अपने कर्नाटक पड़ाव में हैं। यहां मांडया जिले में यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह को एक जगह चेंदा ड्रम की थाप पर थिरकते हुए देखा गया। उन्होंने अपने आपको 75 साल का युवा बताते हुए उत्साह के साथ ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि '75 साल का जवान व्यक्ति आनंद क्यों नहीं उठा सकता। कल आपने 75 साल के सिद्धारमैया को राहुल गांधी के साथ दौड़ते देखा। आपकी उम्र उतनी ही होती है, जितना आप महसूस करते हैं। अगर हम खुद को जवान महसूस करते हैं तो क्यों नहीं ये आनंद उठा सकते'

दिग्विजय सिंह ने 20 किलोमीटर तक पैदल यात्रा भी की

दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को 20 किलोमीटर की पदयात्रा भी की। इस तरह उन्होंने जता दिया कि वे सही मायनों में 75 साल के बूढ़े नहीं, बल्कि युवा हैं यानी एकदम फिट हैं। वहीं शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ यात्रा के दौरान दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश का परिवार भी शामिल हुआ। गौरी लंकेश की मां इंदिरा लंकेश और बहन कविता लंकेश भारत जोड़ो यात्रा से कर्नाटक में बेल्लूर से गुजरने के दौरान जुड़े। 

सोनिया गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा में ​की शिरकत

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हाल ही में राहुल गांधी भारी बारिश के बीच जनसभा करते नजर आए। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ जुड़ीं। उन्होंने भी 1 किलोमीटर पैदल यात्रा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत