1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM बनते ही DK शिवकुमार ने स्टूडेंट्स को दिया फ्री बस पास का तोहफा, पढ़ें नौकरी और यूथ क्लब पर कर्नाटक की नई सरकार के बड़े फैसले

CM बनते ही DK शिवकुमार ने स्टूडेंट्स को दिया फ्री बस पास का तोहफा, पढ़ें नौकरी और यूथ क्लब पर कर्नाटक की नई सरकार के बड़े फैसले

 Reported By: T Raghavan Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 03, 2026 09:28 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 09:48 pm IST

कर्नाटक के नए सीएम DK Shivakumar ने अपनी पहली कैबिनेट की मीटिंग में स्टूडेंट्स, युवाओं और आम लोगों को बड़ी राहत दी है। कर्नाटक की नई सरकार ने स्टूडेंट्स को मुफ्त बस पास देने समेत कई बड़े फैसले लिए।

पढ़ें सीएम डीके...- India TV Hindi
पढ़ें सीएम डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट के मुख्य फैसले। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

DK Shivakumar First Cabinet Decisions: कर्नाटक के नए सीएम के रूप में जिम्मेदारी संभालते ही डीके शिवकुमार ने स्टूडेंट्स और रोजगार खोज रहे युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कर्नाटक की नई सरकार ने सभी स्टूडेंट्स को फ्री बस पास देने, 65 हजार जॉब्स के वादे को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और पूरे कर्नाटक में 10 हजार यूथ क्लब बनाने का निर्णय किया है। साथ ही, प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के मौके बढ़ाने और आवास से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए भी अहम कदम उठाए गए हैं, जिन्हें युवाओं और आम लोगों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

CM डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट के फैसले

  • सभी स्टूडेंट्स को फ्री बस पास, सिर्फ एक बार ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में एनरोल करना होगा।
  • 65 हजार नौकरी देने के सिद्धारमैया सरकार में किए वादे को टाइम बाउंड मैनर में पूरा किया जाएगा।
  • प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर बनाने के लिए ऑनलाइन सरकारी एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज बनाया जाएगा जो कि निजी कंपनी के एम्प्लॉयर और एम्प्लाई के बीच एक फेलिसिटेटर का काम करेगा।
  • कर्नाटक भर में 10 हजार भारत जोड़ो संघ यूथ क्लब बनाए जाएंगे। क्लब बनाने के लिए हर पंचायत में एक क्लब बनाने के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। क्लब के जरिए स्पोर्ट्स/आर्ट्स और कल्चर को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • भू गारंटी स्कीम के तहत 2 हजार 500 स्क्वायर फीट भूमि पर बने तीन मंजिला मकान तक के ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट को देने की प्रक्रिया को एकदम सरल बना दिया जाएगा।

कर्नाटक में अब शुरू हुआ डीके राज

गौरतलब है कि कर्नाटक में 3 साल बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है। कर्नाटक में अब डीके राज की शुरुआत हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का प्रमोशन हुआ है और अब वो कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं। कर्नाटक के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में आज (बुधवार को) डीके शिवकुमार ने शपथ ली है। वह वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं।

1989 से अब तक एक भी चुनाव नहीं हारे डीके

डीके शिवकुमार, 2020 से कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष थे। डीके शिवकुमार, 1989 से अब तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं। डीके शिवकुमार 1989 से 2008 तक सातनूर से MLA रहे और फिर 2008 से लगातार कनकपुर सीट से विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी में डीके शिवकुमार को 'संकटमोचक' माना जाता है।

ये भी पढ़ें- DK शिवकुमार ने लोक भवन के मंच का रुख क्यों बदला, पूर्व दिशा की ओर मुंह कर क्यों ली CM पद की शपथ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत