1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 4 डिप्टी CM बनाए जाने के पक्ष में नहीं डीके शिवकुमार, आलाकमान से मिलने सिद्धारमैया के साथ दिल्ली आ रहे दोनों नेता

4 डिप्टी CM बनाए जाने के पक्ष में नहीं डीके शिवकुमार, आलाकमान से मिलने सिद्धारमैया के साथ दिल्ली आ रहे दोनों नेता

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 01, 2026 12:36 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 12:54 pm IST

कर्नाटक की नई कैबिनेट के लिए आलाकमान ने डीके शिवकुमार से लिस्ट मांगी है। चर्चा है कि पुरानी कैबिनेट के दो दर्जन से ज्यादा चेहरों की छुट्टी हो सकती है।

मनोनीत सीएम डीके शिव कुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया- India TV Hindi
मनोनीत सीएम डीके शिव कुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक में सीएम पद की शपथ से पहले डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट को लेकर बेंगलुरु से दिल्ली तक मंथन का दौर जारी है। बेंगलुरु से मनोनीत सीएम डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया एक साथ चार्टेड विमान से दिल्ली आ रहे हैं। इस विमान में पूर्व मंत्री केजे जॉर्ज और एचसी महादेवप्पा भी नजर आ रहे हैं। इनके अलावा सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धरमैया और विधायक एस पोनन्ना भी दिल्ली आ रहे विमान में मौजूद हैं। 

मांगी गई नए नेताओं की लिस्ट

कर्नाटक की नई कैबिनेट के लिए आलाकमान ने दोनों ही नेताओं से लिस्ट मांगी है। पुरानी कैबिनेट के दो दर्जन से ज्यादा चेहरों की छुट्टी हो सकती है। 9 से 14 के करीब मंत्रियों की शपथ 3 जून को हो सकती है।

4 डिप्टी सीएम नहीं रखना चाहते डीके शिवकुमार

सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस आलाकमान डीके की टीम में चार डिप्टी सीएम रखना चाहता है। लेकिन डीके शिवकुमार इसके लिए राजी नहीं हैं। ऐसे में सरकार का चेहरा बदलने के बाद नई कैबिनेट और डिप्टी सीएम पर चर्चा को लेकर आज डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया भी आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।

9 से 14 मंत्री ले सकते हैं शपथ

3 जून को होने वाली शपथ में सीएम डीके शिवकुमार के साथ 9 से 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाकी बचे मंत्रियों को लेकर राज्यसभा चुनाव के बाद कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

बैठक में डिप्टी सीएम पर रहेगा जोर

इन्हीं सब मुद्दों पर दिल्ली में डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट पर सिद्धारमैया के साथ आलाकमान के नेता मंथन करने वालै हैं। इसमें सबसे ज्यादा जोर कर्नाटक में डिप्टी सीएम रखे जाने पर होगा। इसके पक्ष में डीके शिवकुमार नहीं हैं।

संतों के समूह ने डीके शिवकुमार से की मुलाकात

वहीं, बेंगलुरु में 3 जून की शपथ की तैयारी जारी है। बेंगलुरु में संतों के एक समूह ने कर्नाटक के मनोनीत सीएम डीके शिवकुमार से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद भी दिया है।

 

ये भी पढ़ें: 

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का हुआ विस्तार, 35 नए चेहरों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ, जानिए सभी के नाम

नहीं रुकेगा युद्ध! अमेरिका ने ईरानी सैन्य स्थलों पर की बमबारी, IRGC ने कुवैत पर ड्रोन और मिसाइल से किए हमले

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत