1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में सोमवार को हो सकता कैबिनेट का विस्तार, कौन-कौन विधायक बनेंगे मंत्री? देखें संभावितों की पूरी लिस्ट

कर्नाटक में सोमवार को हो सकता कैबिनेट का विस्तार, कौन-कौन विधायक बनेंगे मंत्री? देखें संभावितों की पूरी लिस्ट

 Reported By: Vijai Laxmi Written By: Mangal Yadav
 Published : Jul 31, 2026 06:38 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 06:52 pm IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में लंबे समय से प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार अब सोमवार को होने की संभावना है और मंत्रियों की अंतिम सूची को रविवार रात या सोमवार सुबह तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सीएम डीके शिवकुमार- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे के साथ सीएम डीके शिवकुमार। फाइल Image Source : PTI

बेंगलुरूः कर्नाटक में सोमवार को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 3 अगस्त को 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं। अगले विधानसभा चुनावों से दो साल पहले, कांग्रेस नए चेहरों को शामिल करके नई ऊर्जा लाने और राज्य में जातिगत समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कई कांग्रेस विधायकों ने खुलकर मंत्री पद की मांग की, जबकि कई नेताओं ने संकेत दिया कि दिल्ली में बातचीत के बाद पार्टी का हाई कमान अंतिम फ़ैसला लेगा। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर लगभग दो घंटे तक चली बैठक के बाद इन अटकलों को और बल मिला। बता दें कि डीके शिवकुमार ने जून महीने में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में शामिल किए जा सकने वाले संभावित चेहरे ये हैं 

लिंगायत समुदाय से

  • एसएस मल्लिकार्जुन
  • लक्ष्मी हेब्बालकर
  • लक्ष्मण सावदी
  • यशवंत गौड़ा पाटिल

एसटी (ST)

  • नागेंद्र

सामान्य वर्ग (Forward Caste)

  • अजय सिंह

मुस्लिम

  • रिज़वान/ज़मीर

पोन्नान्ना

  • शिवराज थंगदागी
  • बसवराज राया रेड्डी
  • शरद बच्चे गौड़ा
  • मधु बंगारप्पा/गवियप्पा

अन्य नाम जो चर्चा में हैं, उनमें शामिल हैं

  1. बोस राज और
  2. रघु मूर्ति
  3. श्रीनिवास माने/संतोष लाड

कई विधायकों ने जताई मंत्री बनने की इच्छा

कांग्रेस विधायक बसवराज रायरेड्डी ने कहा कि पार्टी हाई कमान से जल्द ही नए मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। रायरेड्डी ने कहा कि कैबिनेट विस्तार का फ़ैसला पार्टी हाई कमान और मुख्यमंत्री को करना है। यह सोमवार को हो सकता है। मैं पद का दावेदार नहीं हूं। पार्टी और मुख्यमंत्री ही इस बारे में फ़ैसला करेंगे। कांग्रेस विधायक अशोक पट्टन ने कहा कि कैबिनेट विस्तार की घोषणा रविवार शाम या सोमवार सुबह होने की संभावना है। पट्टन ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार, AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल रविवार शाम को बेंगलुरू आएंगे और रविवार शाम या सोमवार सुबह घोषणा होने की संभावना है।

मंत्री बनने की अपनी इच्छा के बारे में पूछे जाने पर पट्टन ने कहा, "हां, मैं दावेदार हूं। अभी किसी को नहीं पता कि किन नामों को मंज़ूरी मिली है। कांग्रेस विधायक नयना मोटाम्मा ने भी सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, "मुझे जो समझ आ रहा है, उसके अनुसार कैबिनेट विस्तार या शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होने की संभावना है। मोटाम्मा ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मुलाक़ात की है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ AICC नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस हाई कमान महिलाओं के लिए आरक्षण को ध्यान में रखते हुए युवाओं को मौक़ा देने का फ़ैसला करता है, तो उन्हें पार्टी और सरकार की सेवा करने में खुशी होगी।  कांग्रेस विधायक शिवराज तंगदागी ने कहा कि मुझे भरोसा है कि मुझे मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री जो भी फ़ैसला लेंगे, वे उसे मानेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक शिवलिंगे गौड़ा ने भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भरोसा जताया और कहा, "सोमवार को सब कुछ पता चल जाएगा। 

ये भी पढ़ेंः तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को बताया 'क्रिमिनल वेस्ट', राज्य में छिड़ा राजनीतिक विवाद

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत