1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को बताया 'क्रिमिनल वेस्ट', राज्य में छिड़ा राजनीतिक विवाद

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को बताया 'क्रिमिनल वेस्ट', राज्य में छिड़ा राजनीतिक विवाद

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 31, 2026 10:01 am IST,  Updated : Jul 31, 2026 10:35 am IST

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी द्वारा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को को लेक 'क्रिमिनल वेस्ट' शब्द का इस्तेमाल करने पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है।

Telangana CM Revanth Reddy engineering graduates- India TV Hindi
सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर विवाद। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को एक ऐसा बयान दे दिया है जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हैदराबाद में एक इवेंट के दौराम सीएम रेवंत रेड्डी ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की नौकरी पाने की काबिलियत पर चिंता जताई। हालांकि, यह बात कहते समय उनके "क्रिमिनल वेस्ट" शब्द का इस्तेमाल कर दिया जिससे राज्य में तीखा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। अब तेलंगाना में विपक्षी पार्टियों BRS और BJP ने सीएम पर स्टूडेंट्स की बेइज्जती करने का आरोप लगाया है।

'कई ग्रेजुएट आवेदन फॉर्म भी ठीक से नहीं भर पाते' 

हैदराबाद में एक इवेंट में बोलते हुए, सीएम रेड्डी ने कहा है कि एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट उनके लिए दो आंखों की तरह हैं। हर साल बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के पास होने का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि राज्य में 1.10 लाख इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अपना कोर्स पूरा करते हैं, लेकिन उनमें से कई नौकरी के लिए बने आवेदन फॉर्म को भी ठीक से नहीं भर पाते हैं।

किस बयान पर हुआ विवाद?

हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा- "हर साल 110,000 लोग इंजीनियरिंग प्रमाणपत्र लेकर स्नातक होते हैं। बस उन बच्चों को एक आवेदन पत्र दीजिए और उन्हें नौकरी के लिए आवेदन भरने को कहिए देखिए क्या होता है! मैं नहीं, मैं आप शिक्षकों से कह रहा हूं, आप इसे आजमाकर देखिए। उन्हें उनकी इंजीनियरिंग डिग्री के साथ बुलाइए, अपने गांव के उन बच्चों को बुलाइए जहां आप पढ़ाते हैं, उन्हें एक सादा कागज दीजिए और उनसे नौकरी के लिए आवेदन पत्र भरने को कहिए। यह पूरी तरह क्रिमिनल वेस्ट है, क्योंकि उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, इसलिए वह छोटी-मोटी नौकरी नहीं करेगा। वह कौशल भी नहीं सीखेगा। और माता-पिता लगातार कहते हैं कि हमारे बेटे ने इंजीनियरिंग पूरी कर ली है, उसे नौकरी दिलवाइए। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोग मेरे पास आकर कहते रहते हैं कि हमारे बेटे ने बड़ी-बड़ी डिग्रियां हासिल की हैं। दरअसल माता-पिता को वास्तविकता का पता ही नही है।" आपको बता दें कि बीते साल दिसंबर महीने में भी सीएम रेवंत के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की संख्या पर सवाल उठाते हुए कहा, हिंदू धर्म में कितने देवता हैं?

ये भी पढ़ें- नितिन नवीन के बयान पर रेवंत रेड्डी का पलटवार, तेलंगाना में हो गया 2028 की जंग का आगाज!

'रेवंत रेड्डी बनेंगे अगले शुभेंदु अधिकारी,' अब BJP सांसद का बड़ा दावा, पहले पीएम मोदी ने दिया था ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत