Tamil Nadu Assembly Election 2026 के शुरुआती रुझानों के बीच तमिलनाडु से एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। दरअसल, रुझानों में DMK के बुरी तरह पिछड़ने के बाद उसकी पार्टी एक कार्यकर्ता का कैमरे पर फूट-फूटकर रोने लगा। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रुझानों में TVK ने पाया बहुमत
दरअसल, रुझानों में DMK को करारा झटका लगता नजर आ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, एक्टर विजय की पार्टी TVK 124 सीटों पर बढ़त पर है। रुझानों में TVK को बहुमत मिल गया है। जबकि दूसरे नंबर पर AIADMK 72 सीटों पर आगे दिख रही है। वहीं, सत्तारूढ़ DMK रुझानों में सिर्फ 38 सीटों पर सिमटती लग रही है, जिससे पार्टी वर्कर्स में मायूसी का माहौल है।
कैमरे पर अपने आंसू रोक नहीं पाया DMK वर्कर
इसी बीच, DMK के एक कार्यकर्ता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चुनाव के रुझानों को देखकर इमोशनल होता नजर आ रहा है। कैमरे पर अपनी बात कहते हुए उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे। इसके बाद उसने अपने पास मौजूद गमछे आंसू पोछे और पार्टी की हार पर निराशा जताई।
त्रिकोणीय टक्कर में TVK का जोरदार प्रदर्शन
माना जा रहा है कि इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टक्कर त्रिकोणीय हो गई, जहां एक्टर विजय की पार्टी TVK ने पहली बार में ही दमदार एंट्री कर सबको हैरान कर दिया। इसके अलावा, AIADMK भी बढ़त हासिल करती दिख रही है।
नेटिजंस ने जताई सहानुभूति
वायरल हो रहे DMK के कार्यकर्ता के इस वीडियो पर नेटिजंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इस वर्कर की भावनाओं के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, तो कुछ इसको चुनावी उतार-चढ़ाव का पार्ट बता रहे हैं।
फिलहाल ये महज रुझान हैं और अंतिम नतीजों आने बाकी हैं। लेकिन इतना स्पष्ट हो गया है कि इस बार तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर दिखा है, जिसने वर्कर्स की भावनाओं को भी सभी के सामने ला दिया है।