1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Exclusive: मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने इंडिया टीवी से की खास बातचीत, राहुल गांधी पर क्यों भड़कीं? यहां जानें

Exclusive: मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने इंडिया टीवी से की खास बातचीत, राहुल गांधी पर क्यों भड़कीं? यहां जानें

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 15, 2023 05:02 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 05:40 pm IST

मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर हमारे देश के बारे में बोलना अच्छा नहीं है। आपके जो भी डिफरेंस हैं, आप यहीं पर सॉल्व करें।

Hema Malini- India TV Hindi
मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने इंडिया टीवी से की खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि विदेश में दिए गए बयान के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। विदेश में जाकर हमारे देश के बारे में बोलना अच्छा नहीं है। आपके जो भी डिफरेंस हैं, आप यहीं पर सॉल्व करें। पीएम मोदी इतना काम करके हमारे देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं, नया इंडिया क्रिएट कर रहे हैं और आप विदेश जाकर देश के बारे में बुरा बोल रहे हैं।

हेमा मालिनी ने कहा, 'इससे पहले कभी ऐसा हुआ है जो पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है? जैसे आप केदारनाथ का देख लीजिए, वहां पर अटल टनल, बुलेट ट्रेन जैसी चीजें बनाई गईं। पीएम मोदी बिना किसी स्वार्थ के देश की सेवा कर रहे हैं। ऐसे इंसान के बारे में ऐसी बात करना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। मैं भी एक सांसद हूं। पार्लियामेंट में जाकर जब मैं देखती हूं कि आज भी कुछ नहीं हुआ, कांग्रेस वाले लोग ऐसे कोई सेशन चलने नहीं देते हैं, इसी तरह न जाने कितने सेशन वेस्ट हो गए।'

पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की

हेमा मालिनी ने कहा कि मैं खुशनसीब हूं कि मैं पीएम मोदी की लीडरशिप में काम कर रही हूं। मैं लोकसभा सदस्य हूं। मुझे मथुरा में कुछ चाहिए होता है तो मैं पीएम मोदी को फौरन जाकर कह सकती हूं कि मुझे मथुरा में यह चाहिए। वह फौरन उसका इंतजाम करते हैं। यही नहीं पीएम मोदी मुझे खुद सलाह भी देते हैं कि आप और भी बहुत कुछ कर सकती हैं। मैं बहुत थैंकफुल हूं कि मथुरा के लोगों ने मुझे सांसद बनाया और अगर लोग चाहेंगे कि मैं तीसरी बार आऊं तो मैं बहुत खुश हूं उन लोगों की सेवा करके।

हेमा मालिनी ने गंगा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि गंगा मैया को तो हम सब पूजते हैं लेकिन ज्यादा लोगों को मालूम नहीं है कि रिवर का महत्व क्या है। ये सदियों से बहती आ रही है और हमने बहुत कुछ इससे पाया है। आपको बहुत कुछ मिला है गंगा से। हमने गंगा को क्या दिया है, कुछ नहीं दिया, बस प्रदूषण करके दिया। बस यही है कि कैसे स्वच्छता रखना है और स्वच्छता के बारे में जागरूकता होनी चाहिए। जानकारी होनी चाहिए। इसमें प्रदूषण ना करें। 

ये भी पढ़ें- 

चीन के बाजारों में अचानक क्यों कम होने लगा बुखार की दवाओं का स्टॉक? यहां जानें वजह 

नीतीश कुमार में दम है तो बोलकर दिखा दें कि लालू परिवार भ्रष्टाचार में शामिल नहीं है-प्रशांत किशोर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत