1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Haryana News: क्या कुलदीप बिश्नोई हो रहे BJP में शामिल? इस ट्वीट के बाद जताया रहा अंदेशा

Haryana News: क्या कुलदीप बिश्नोई हो रहे BJP में शामिल? इस ट्वीट के बाद जताया रहा अंदेशा

 Published : Aug 02, 2022 02:56 pm IST,  Updated : Aug 02, 2022 11:47 pm IST

Haryana News: पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़कर 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था। चुनाव में पार्टी के 7 विधायक जीते, परंतु 5 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए।

Kuldeep Bishnoi- India TV Hindi
Kuldeep Bishnoi Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आदमपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं बिश्नोई
  • राज्यसभा चुनावों में कथित तौर पर की थी क्रॉस वोटिंग
  • जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने सभी पदों से किया था बर्खास्त

Haryana News: राज्यसभा चुनावों के बाद हरियाणा का एक विधायक खूब चर्चा में है। यह विधायक कोई और नहिजं कांग्रेस पार्टी के कुलदीप बिश्नोई हैं। हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर हल्के के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के बारे में कहा जा रहा अहि कि वे बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसका अंदाजा उनके एक ट्वीट के बाद लग रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि 4 अगस्त को 10 बजकर 10 मिनट। 

इस ट्वीट के बाद तमाम ट्विटर यूजरों ने रिप्लाई किया कि कुलदीप भाजपा जॉइन कर रहे हैं। हालांकि कुलदीप के ट्वीट से केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं। वहीं कुलदीप ने दूसरा ट्वीट करके कहा कि घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है। इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि  कुलदीप का कांग्रेस हाथ छोड़कर बीजेपी में शमिल हो रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कुलदीप की बीजेपी नेताओं से नजदीकियां बढ़ी हैं। वो कई वरिष्ठ नेताओं से कई दौर की बैठकें भी कर चुके हैं। कुलदीप बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से भी मुलाकात कर चुके हैं।

इससे पहले कांग्रेस छोड़कर किया था अपनी पार्टी का गठन 

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़कर 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था। चुनाव में पार्टी के 7 विधायक जीते, परंतु 5 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। कुलदीप और उसकी पत्नी रेणुका बिश्नोई ही पार्टी में रह गए। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2014 से पहले उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन किया। दोनों दलों ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा। भाजपा ने 8 और हजकां ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा। हजकां अपने कोटे की दोनों सीटें हार गई, जबकि भाजपा ने 7 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा न होने पर भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया और कुलदीप ने हजकां का विलय कांग्रेस में करके घर वापसी की।

कांग्रेस से चल रहे हैं नाराज 

चार बार के विधायक और दो बार सांसद रहे बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस साल की शुरुआत में उन्हें हरियाणा कांग्रेस का प्रमुख नहीं बनाया था जिसके बाद से वह नाराज बताए जा रहे थे। पार्टी ने हरियाणा की अपनी इकाई के प्रमुख के तौर पर उदयभान को नियुक्त किया था। उदयभान को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का करीबी माना जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत