1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Photos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, तस्वीरें मोह लेंगी आपका मन

Photos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, तस्वीरें मोह लेंगी आपका मन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2021 04:09 pm IST,  Updated : Nov 30, 2021 04:11 pm IST

देवेगौड़ा ने ट्वीट कर इस मुलाकात को "स्नेहपूर्ण" बताया और समय देने के लिए ओर गर्मजोशी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

HD Dewegowda meets PM Narendra Modi see photos Photos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले पूर्व प्रधा- India TV Hindi
Photos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा Image Source : HTTPS://TWITTER.COM/NARENDRAMODI

Highlights

  • संसद में हुई पीएम मोदी और देवगौड़ा की मुलाकात
  • दोनों नेताओं के बीच हुई क्या बातचीत, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई
  • देवगौड़ा ने मुलाकात को बताया स्नेहपूर्ण

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने मंगलवार को संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, "संसद में आज पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा जी से शानदार मुलाकात हुई।"

हालांकि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

बाद में देवेगौड़ा ने ट्वीट कर इस मुलाकात को "स्नेहपूर्ण" बताया और समय देने के लिए ओर गर्मजोशी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। साझा की गयी तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी को देवेगौड़ा का स्वागत करते हुए और फिर हाथ पकड़कर बिठाते हुए देखा जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत