1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू की पत्नी की पॉलिटिक्स में एंट्री, इस सीट से लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू की पत्नी की पॉलिटिक्स में एंट्री, इस सीट से लड़ेंगी विधानसभा उपचुनाव

 Published : Jun 18, 2024 04:02 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 06:53 pm IST

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में देहरा और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।

सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर - India TV Hindi
सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर Image Source : FILE-ANI

नई दिल्लीः कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की विधानसभा और पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। वह देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़ेंगी।  

कांग्रेस यह सीट कभी नहीं जीत पाई

कमलेश ठाकुर का नाम पार्टी द्वारा कराये गये एक सर्वेक्षण और स्थानीय नेताओं से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तय किया गया। वह देहरा विधानसभ क्षेत्र से हैं और उपचुनाव में उनका मुकाबला दो बार निर्दलीय विधायक रहे होशियार सिंह से होगा। होशियार सिंह भाजपा के टिकट पर यह उपचुनाव लड़ रहे हैं। देहरा विधानसभा क्षेत्र 2010 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया। अबतक कांग्रेस इस सीट से नहीं जीत पायी है। यहां से 2012 में भाजपा के रवींद्र सिंह रवि निर्वाचित हुए थे जबकि होशियार सिंह 2017 और 2022 में दो बार निर्दलीय के रूप में विधानसभा के लिए चुने गये थे।

पहली बार लड़ रही हैं चुनाव

 कमलेश ठाकुर देहरा के पास जसवां प्रागपुर के रहने वाली हैं। चुनावी राजनीति में वह नई हैं, लेकिन अपने पति के मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह उनके साथ विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। पहले उनके हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं।

10 जुलाई को होगें उपचुनाव

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों-हमीरपुर, नालागढ़ और देहरा में उपचुनाव 10 जुलाई को होंगे। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने पूरी दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही हैं। हिमाचल में इस समय कांग्रेस की सरकार है। 

पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के रायगंज से मोहित सेनगुप्ता और बगड़ा से अशोक हलदर को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी लिस्ट में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन तीनों नामों पर अपनी सहमति दी है। 

21 जून है नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख

भारत निर्वाचन आयोग ने 10 जून को राज्य विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार होने के बाद यह चुनाव हो रहा है। अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव आयोग ने कहा था कि नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। उम्मीदवार 21 जून तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 26 जून को चुनावी मैदान से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। बता दें कि अभी हाल में ही उपचुनाव में 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत