1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सिर पर भगवा गमछा बांधकर इस उम्मीदवार ने दर्ज किया अपना नामांकन, उपराष्ट्रपति पद का लड़ेगा चुनाव

सिर पर भगवा गमछा बांधकर इस उम्मीदवार ने दर्ज किया अपना नामांकन, उपराष्ट्रपति पद का लड़ेगा चुनाव

 Published : Aug 22, 2025 02:48 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 02:56 pm IST

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं। ये चुनाव 9 सितंबर को होने हैं। इस दौरान एक उम्मीदवार ने सिर पर भगवा गमछा बांधकर उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा है।

उपराष्ट्रपति का नामांकन दर्ज करते राज प्रकाश- India TV Hindi
उपराष्ट्रपति का नामांकन दर्ज करते राज प्रकाश Image Source : PTI

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी INDIA ब्लॉक ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और तमिलनाडु के सीनियर बीजेपी नेता सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है, जबकि इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और गोवा के पूर्व लोकायुक्त जस्टिस (रिटायर्ड) बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बीच एक और उम्मीदवार का नाम सामने आया है। इस उम्मीदवार का नाम राज प्रकाश है।

चेहरे पर दिखी अलग खुशी

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राज प्रकाश ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दर्ज किया है। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। अधिकारियों के सामने सिर पर भगवा गमछा और हाथ में एक बड़ा सा बैनर लिए थे। इस बैनर में उनका नाम और उनकी कुछ तस्वीरें भी थीं। 

9 सितंबर को है उपराष्ट्रपति पद का चुनाव

उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होना है। इस चुनाव में एनडीए और INDIA गठबंधन के उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऐसे में कई दिलचस्प उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। उनमें से एक निर्दलीय उम्मीदवार राज प्रकाश का है। 

जानिए कब आएगा इसका परिणाम?

उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तारीख शुक्रवार यानी 22 अगस्त है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 25 अगस्त है। 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत