1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- "BJP-RSS वालों को सरेंडर की आदत"

भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- "BJP-RSS वालों को सरेंडर की आदत"

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 03, 2025 05:49 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 04:57 pm IST

भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा है कि BJP-RSS वालों को सरेंडर की आदत है।

RAHUL GANDHI INDIA PAKISTAN CEASEFIRE- India TV Hindi
राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला। Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते महीने हुई सैन्य झड़प के बाद हुए सीजफायर के बाद फिलहाल शांति का माहौल है। भारत के सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहले पाकिस्तान के आतंकियों का सफाया किया और उसके बाद पाकिस्तान की सेना को भी घुटने पर ला दिया। इसके बाद पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर की घोषणा हुई। हालांकि, अब इस सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने भाजपा और RSS को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसपर नया राजनीतिक बवाल शुरू हो सकता है। आइए समझते हैं पूरा मामला।

बीजेपी-RSS को लेकर क्या बोले राहुल?

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने भोपाल में एक संबोधन के दौरान कह दिया है कि "बीजेपी-RSS वालों को सरेंडर की आदत है।" राहुल गांधी ने आगे ये भी कह दिया कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती को कभी सरेंडर नहीं होता।

डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी किया दावा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि "ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र मोदी जी तुरंत सरेंडर हो गए। BJP-RSS का करैक्टर है कि वो हमेशा झुकते हैं।" बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के दावों को भारत सरकार ने पहले ही खारिज कर दिया है।

मैं RSS-BJP को अच्छी तरह समझता हूं- राहुल

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैंने देश से वादा किया था कि जाति जनगणना संसद में पारित की जाएगी। अब मैं RSS-BJP को अच्छी तरह समझता हूं। अगर उन पर थोड़ा दबाव डाला जाता है, तो वे डर कर भाग जाते हैं। इसी तरह, जब ट्रंप ने मोदी जी को इशारा किया, तो उन्होंने ट्रंप के आदेशों का पालन किया। आज़ादी के समय से, उन्हें आत्मसमर्पण पत्र लिखने की आदत है।"

कार्यकर्ताओं के हाथ बंधे हुए हैं- राहुल गांधी

भोपाल में राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस के नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा- "कार्यकर्ताओं के हाथ बंधे हुए हैं क्योंकि आपकी आवाज कांग्रेस पार्टी के संगठन में ठीक से सुनाई नहीं देती। यह हमारी सेना है, यह लड़ने के लिए तैयार है, मरने के लिए तैयार है। बीच में दो-तीन लोग उल्टे सीधे बयान देते रहते हैं। अब कोई ऐसे लोग हैं जो फ्रस्ट्रेशन में दे देते हैं कुछ ऐसे लोग हैं जो बीजेपी का भी काम कर लेते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यहां पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जो विचारधारा है कांग्रेस के जो कार्यकर्ता हैं, कांग्रेस के विचारधारा के जो लीडर्स हैं, उनकी कोई कमी नहीं है, यह भरा पड़ा हुआ है। इसी कमरे में बीजेपी को हराने का टैलेंट बैठा हुआ है। मगर आपके हाथ बंधे हुए हैं, बंधे क्यों है? क्योंकि आपकी आवाज कांग्रेस पार्टी के संगठन में ठीक से नहीं सुनाई देती। हमें हमें कहीं ना कहीं से तो शुरुआत करनी होगी।वर्किंग कमेटी ने निर्णय लिया है कि यह शुरुआत जिला और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के पोस्ट से होगी। इसी शुरुआत से मध्य प्रदेश में गुजरात में और बाकी प्रदेश में कांग्रेस को खड़ा करेंगे।"

ये भी पढ़ें- 'क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?', मलेशिया में सलमान खुर्शीद का छलका दर्द; जानें क्यों कह दी इतनी बड़ी बात

"सत्ता, धन, भूमि, सिंडिकेट... असम सरकार में गहराई तक लिप्त", गौरव गोगोई बोले- कांग्रेस को मजबूत करना ही होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत