पटना: 5 साल पहले बिहार पूरी तरह भगवा-भगवा था। 40 में से 39 सीटों पर NDA जीता था। नीतीश कुमार के वापस NDA में जाने के बाद हालात फिर से वही हो गए हैं। बीजेपी इस बार परफेक्ट 40 का दावा कर रही है। बिहार में अपोजिशन के हीरो तेजस्वी यादव हैं और सपोर्टिंग रोल में राहुल गांधी हैं। इस दौरान बैक-अप CPI-ML के दीपांकर भट्टाचार्य दे रहे हैं। ये तीन नेताओं की तिकड़ी क्या मोदी और नीतीश की कंबाइंड फोर्स को चैलेंज दे पाएगी? इसे हम ओपिनियन पोल से समझेंगे। बिहार की 40 सीटों को हमने 4 रीज़न में बांटा है- नॉर्थ बिहार, मिथिलांचल, सीमांचल और मगध-भोजपुर। देखें इंडिया टीवी-CNX का ओपिनियन पोल।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- INDIA TV CNX OPINION POLL Highlights: लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार की जनता के मन में क्या है? यहां जानें
INDIA TV CNX OPINION POLL Highlights: लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार की जनता के मन में क्या है? यहां जानें
बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों पर जनता का क्या मन है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी-CNX ने ओपिनियन पोल किया है।
INDIA TV CNX opinion poll 2024
-
6:56 PM (IST) Feb 28, 2024
मगध-भोजपुर की 12 सीटों पर क्या है जनता की राय?
NDA-11
I.N.D.I.A-1 -
6:56 PM (IST) Feb 28, 2024
सीमांचल: 7 सीटों पर क्या कहता है ओपिनियन पोल?
NDA- 5
I.N.D.I.A- 2 -
6:19 PM (IST) Feb 28, 2024
मिथिलांचल की 9 सीटों पर किसकी होगी जीत?
मिथिलांचल की 9 सीटों में से 8 सीटें एनडीए को मिलती दिख रही हैं और एक सीट इंडी गठबंधन को मिलती दिख रही है।
-
6:18 PM (IST) Feb 28, 2024
उत्तर बिहार की 12 सीटों पर कौन जीत रहा है?
उत्तर बिहार की 12 सीटों में से एनडीए को 11 और INDI गठबंधन को 1 सीट मिलती दिख रही है।
-
6:11 PM (IST) Feb 28, 2024
किस रीजन में कितनी सीटें?
उत्तर बिहार - 12 सीटें : वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर, सारण, सीवान, महाराजगंज, गोपालगंज
मिथिलांचल - 9 सीटें: दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, उजियारपुर, सुपौल, मधेपुरा, बेगुसराय, खगड़िया, समस्तीपुर
सीमांचल - 7 सीटें: अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, जमुई
मगध-भोजपुर - 12 सीटें: मुंगेर, नवादा, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, काराकाट, सासाराम, बक्सर, आरा
-
6:09 PM (IST) Feb 28, 2024
बिहार की 40 सीटों का क्या है गणित?
बिहार की 40 सीटों को हमने 4 रीज़न में बांटा है- नॉर्थ बिहार, मिथिलांचल, सीमांचल और मगध-भोजपुर। इन पर इंडिया टीवी-CNX का ओपिनियन पोल सामने आया है।
-
5:13 PM (IST) Feb 28, 2024
हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर क्या है INDIA TV-CNX का ओपिनियन पोल?
INDIA TV-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी के जीतने के आसार हैं। वहीं कांग्रेस को शून्य सीट मिलती दिख रही है।
-
5:12 PM (IST) Feb 28, 2024
हिमाचल प्रदेश की चौथी सीट शिमला के क्या हाल हैं?
यहां से बीजेपी के सुरेश कश्यप सांसद हैं। 2019 का चुनाव 3 लाख 27 हजार वोटों के मार्जिन से जीते थे। 2014 के चुनाव में यहां से बीजेपी के ही वीरेंद्र कश्यप 84 वोटों के अंतर से जीते थे। हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें लगातार दो चुनाव से बीजेपी ही जीत रही है। 100% का मार्जिन 2014 में, 100% का ही मार्जिन 2019 में है।
-
5:10 PM (IST) Feb 28, 2024
हिमाचल प्रदेश की तीसरी सीट हमीरपुर के क्या हाल हैं?
यहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद हैं। 2019 के चुनाव में अनुराग ठाकुर ये सीट 3 लाख 99 हजार यानी लगभग 4 लाख वोटों के मार्जिन से जीते थे। 2014 के चुनाव में अनुराग ठाकुर यही सीट केवल 98 हजार वोटों के मार्जिन से जीते थे।
-
5:09 PM (IST) Feb 28, 2024
हिमाचल प्रदेश की दूसरी सीट मंडी के क्या हाल हैं?
मंडी से बीजेपी के राम स्वरूप शर्मा जीते थे। 2019 के चुनाव में वह 4 लाख 5 हजार के मार्जिन से जीते थे। 2014 में यही सीट राम स्वरूप शर्मा ने केवल 40 हजार वोटों के मार्जिन से जीती थी। यानी मंडी सीट पर भी बीजेपी ने एकदम खूंटा गाड़ दिया है।
-
5:08 PM (IST) Feb 28, 2024
हिमाचल प्रदेश की पहली सीट कांगड़ा के क्या हाल हैं?
यहां से बीजेपी के किशन कपूर सांसद हैं। 19 के चुनाव में 4 लाख 77 हजार वोटों के मार्जिन से जीते थे। 14 में ये सीट कांग्रेस के पास थी। तब शांता कुमार इस सीट से 1 लाख 70 हजार वोटों के अंतर से जीते थे।
-
4:57 PM (IST) Feb 28, 2024
हिमाचल प्रदेश में जनता के मन में क्या है?
हिमाचल प्रदेश का ओपिनियन पोल क्या कहता है, हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों पर आज वोट पड़ गए तो क्या होगा, ये हम आपको बताएंगे। जनता के मन को समझने के लिए INDIA TV-CNX ने ओपिनियन पोल किया है।