1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. India TV Samvaad: BJP या विपक्ष, 'जाटलैंड' में किसका चलेगा दांव; राजकुमार चाहर और संजय लाठर

India TV Samvaad: BJP या विपक्ष, 'जाटलैंड' में किसका चलेगा दांव; राजकुमार चाहर और संजय लाठर

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 17, 2024 02:34 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 06:43 pm IST

लोकसभा के चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। चुनाव से पहले जनता के मन में कई सवाल हैं जिनका जवाब देने के लिए बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर और समाजवादी पार्टी के नेता संजय लाठर इंडिया टीवी संवाद के मंच पर पहुंचे हैं।

इंडिया टीवी के मंच पर बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर और समाजवादी पार्टी के नेता संजय लाठर- India TV Hindi
इंडिया टीवी के मंच पर बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर और समाजवादी पार्टी के नेता संजय लाठर Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो रहा है और इसे लेकर सियासत भी खूब हो रही है। एक तरफ जहां बीजेपी राम मंदिर के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है, तो दूसरी तरफ विपक्षी दल इसके राजनीतिकरण का आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले पश्चिमी यूपी में किसानों, और जाटों को लेकर भी खूब सियासत हुई है। लोकसभा चुनावों में अब सिर्फ कुछ ही महीनों का वक्त बचा है और ऐसे में जनता के मन में कई सवाल हैं। इंडिया टीवी संवाद के मंच पर बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर और समाजवादी पार्टी के नेता संजय लाठर जनता के उन्हीं सवालों का जवाब दिया।

भाजपा सांसद ने किसान बेल्ट पर क्या कहा

किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए भाजपा सांसद और किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा, 'आज देशभर के किसान चाहे वो किसी भी वर्ग से आते हों, वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज में जो किसानों की जो बेल्ट है, वहां पर हमेशा जाति के आधार पर राजनीति करने वाली पार्टी पीछे रही है। और भाजपा हमेशा आगे रही है।'

 

कृषि कानूनों पर क्या बोले राजकुमार चाहर

इंडिया टीवी के मंच पर भाजपा सांसद और किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने तीनों कृषि कानूनों पर बात की। उन्होंने कहा, 'परिवारवाद पार्टियों और कम्यूनिस्ट पार्टियों ने मिलकर देश में एक ऐसा माहौल तैयार किया कि जब तक किसान समझ (कृषि कानून) पाता उनके कंधे पर बंदूक रख दी। वो कृषि कानून ना तब काले थे और ना अब काले हैं। वो किसानों की जिंदगी में बदलाव लाने वाले थे। किसान बहुत सीधी कौम है। किसान को क्या पता उन कानूनों के भीतर क्या है। जब तक किसान ये बात समझ पाया तब तक विपक्ष उनपर आरोप लगाना शुरू कर दिया।'

समाजवादी पार्टी के नेता संजय लाठर ने भाजपा पर लगाया आरोप

इंडिया टीवी के संवाद मंच पर बात करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता संजय लाठर ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, '10 दिन पहले स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट आई है जो किसानों के संबंधित और कृषि से संबंधित है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा ने 5 साल में 1 लाख करोड़ रुपया सरेंडर कर दिया। घोषणा की थी कि किसानों पर खर्च करेंगे मगर वापस कर दिया और किसानों पर खर्च नहीं किया। ये किसानों के साथ हमेशा ऐसा ही छल करते हैं।'

सपा किसान और गांवो की सरकार थी

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार किसानों की सरकार थी। हमारी सरकार का 60 से 70 प्रतिशत बजट किसान और गांवों पर खर्च होता था। आज भाजपा ने किसान के साथ धोखा किया और किसान के थैले में 10 किलों यूरिया कम कर दिया। जब यूरिया कम होगा तो किसान बर्बाद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-

India Tv Samvaad 2024: इंडिया टीवी संवाद के मंच पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जानें क्या कहा

India Tv Samvaad 2024: संवाद कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री संजय निषाद, बोले- गर्व है राम मंदिर बन रहा

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत