1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Jawaharlal Nehru Death Anniversary : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी, सोनिया, राहुल ने दी श्रद्धांजलि

Jawaharlal Nehru Death Anniversary : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी, सोनिया, राहुल ने दी श्रद्धांजलि

 Published : May 27, 2022 12:03 pm IST,  Updated : May 27, 2022 12:03 pm IST

Jawaharlal Nehru Death Anniversary: राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "निधन के 58 वर्ष के बाद भी पंडित जवाहलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे देश के लिए उनका दृष्टिकोण उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले रहा है। 

Narendra Modi, PM- India TV Hindi
Narendra Modi, PM Image Source : PTI

Highlights

  • 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू का हुआ था निधन
  • अगस्त 1947 से मई 1964 तक देश की संभाली कमान
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि-पीएम मोदी

Jawaharlal Nehru Death Anniversary : पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी  जवाहर लाल नेहरू ने अगस्त 1947 से मई 1964 तक देश की कमान संभाली थी। 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”

जवाहलाल नेहरू के विचार, और दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक-राहुल

उधर, कांग्रेस ने भी शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को भी याद किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेहरू को याद करते हुए ट्वीट किया, "निधन के 58 वर्ष के बाद भी पंडित जवाहलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे देश के लिए उनका दृष्टिकोण उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले रहा है। कामना है कि भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमारे कदमों और विवेक का मार्गदर्शन करते रहें।" 

नेहरू आधुनिक स्वतंत्र भारत के निर्माता-सुरजेवाला

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "आधुनिक स्वतंत्र भारत के निर्माता और भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।" राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत