1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कन्हैया कुमार को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया NSUI का इंचार्ज

कन्हैया कुमार को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया NSUI का इंचार्ज

 Reported By: Vijai Laxmi Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 06, 2023 05:12 pm IST,  Updated : Jul 06, 2023 06:04 pm IST

NSUI की स्थापना 9 अप्रैल 1971 को हुई थी। इसका गठन केरल छात्र संघ और पश्चिम बंगाल राज्य छात्र परिषद को मिलाकर इन्दिरा गांधी ने इस संगठन की स्थापना की थी।

Congress- India TV Hindi
कन्हैया कुमार Image Source : FILE

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने संगठन में फेरबदल करते हुए छात्र राजनीति से मुख्य राजनीति में आये कन्हैया कुमार को बड़ी जिम्मेदरी दी है। पार्टी ने कन्हैया कुमार को अपने छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) का इंचार्ज बनाया है। बता दें कि नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया की स्थापना 9 अप्रैल 1971 को हुई थी। राष्ट्रीय छात्र संगठन बनाने के लिए केरल छात्र संघ और पश्चिम बंगाल राज्य छात्र परिषद को मिलाकर इन्दिरा गांधी ने इस संगठन की स्थापना की थी।

कौन हैं कन्हैया कुमार?

बता दें कि कन्हैया कुमार 2015 में जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। फरवरी 2016 में  जेएनयू में एक कश्मीरी अलगाववादी, 2001 में भारतीय संसद पर हमले के दोषी, मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी के खिलाफ एक छात्र रैली में राष्‍ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कन्हैया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था लेकिन 2 मार्च 2016 में अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था, क्योंकि राष्ट्र विरोधी नारों में भाग लेने का पुलिस कन्हैया के खिलाफ कोई सबूत ही नहीं पेश कर सकी और मामले की जांच अभी भी चल रही है।

साल में 2021 कांग्रेस में हुए शामिल 

कांग्रेस में शामिल होने से पहले कन्हैया सीपीआई में रहे चुके हैं और वह 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बेगुसराय से चुनाव भी लड़ चुके हैं, इस चुनाव में कन्हैया 4 लाख से अधिक वोटों से हार गए थे। हालांकि साल 2021 में कन्हैया सीपीआई छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। 

ये भी पढ़ें - 

सीएम अशोक गहलोत पर एक और नई मुसीबत, इस मामले को लेकर कोर्ट ने कहा- 'हाजिर हो'

कांग्रेस का मिशन राजस्थान, विधानसभा चुनावों को लेकर हुई बड़ी बैठक, पायलट को लेकर भी हुआ फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत