1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कन्हैया कुमार के पास कितनी है चल-अचल संपत्ति, कितनी हुई पढ़ाई, कारें हैं भी या नहीं?

कन्हैया कुमार के पास कितनी है चल-अचल संपत्ति, कितनी हुई पढ़ाई, कारें हैं भी या नहीं?

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 10, 2024 11:51 am IST,  Updated : May 10, 2024 11:51 am IST

कांग्रेस पार्टी ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा नेता मनोज तिवारी से है। कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत किया है।

Kanhaiya kumar income kanhaiya kumar net worth kanhaiya kumar education manoj tiwari income- India TV Hindi
कन्हैया कुमार की चल-अचल संपत्ति? Image Source : INDIA TV

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस सीट से कन्हैया कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच इस सीट पर कड़ा मुकबला है। कन्हैया ने जेएनयू से अपनी राजनीति शुरू की, वहीं मनोज तिवारी मशहूर अभिनेता और गायक थे, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री की। लोगों की दिलचस्पी इस बात में ज्यादा है कि कन्हैया कुमार ने आखिर पढ़ाई कितनी की है और उनके पास कुल संपत्ति कितनी है।

कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति कितनी है?

बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले कन्हैया कुमार द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामें के मुताबिक उनके उपर कुल सात मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें जेएनयू में विवादित नारे लगाने, बिना अनुमति सभा करने और डॉक्टरों से बुरा व्यवहार करने और अन्य केस शामिल हैं। कन्हैया की उम्र 37 साल है। उनकी चल संपत्ति 8.07 लाख रुपये है। वहीं अचल संपत्ति 2.65 लाख रुपये है। कन्हैया कुमार के नाम पर उनकी खुद की कोई कार तक नहीं है। बता दें कि कन्हैया के दिल्ली में उतरे सभी लोकसभा उम्मीदवारों की चल-अचल संपत्ति करोड़ों में है। 

कितने पढ़े लिखे हैं कन्हैया कुमार?

जेएनयू में जब कन्हैया कुमार पर विवादित नारेबाजी करने के आरोप लगें, तब कन्हैया की जेएनयू में पढ़ाई को लेकर भी कई सवाल खड़े किए गए। हालांकि हम आपको बता देते हैं कि आखिर कन्हैया कुमार कितने पढ़े लिखे हैं। दरअसल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से कन्हैया कुमार ने एमफिल और डीफिल किया है। यानी अगर साफ शब्दों में तो दिल्ली में जितने भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, उन सभी से अधिक पढ़ाई कन्हैया कुमार ने की है। साथ ही दिल्ली के सभी उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे कम संपत्ति कन्हैया कुमार के ही पास है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत