1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अयोध्या यात्रा को लेकर सिब्बल का शिंदे पर करारा हमला, कहा- पीठ में छुरा घोंपने वाले....

अयोध्या यात्रा को लेकर सिब्बल का शिंदे पर करारा हमला, कहा- पीठ में छुरा घोंपने वाले....

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 10, 2023 11:04 am IST,  Updated : Apr 10, 2023 11:04 am IST

एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार अयोध्या की यात्रा की। शिंदे के साथ पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी अयोध्या पहुंचे थे। इसे लेकर कपिल सिब्बल ने हमला बोला है।

कपिल सिब्बल- India TV Hindi
कपिल सिब्बल Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे थे। इसे लेकर राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने आज सोमवार को शिंदे पर जमकर निशाना साधा। सिब्बल ने कहा, "साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ में छुरा घोंपने वाले बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शिंदे पर किया ट्विटर अटैक

बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार अयोध्या की यात्रा की। शिंदे के साथ पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी अयोध्या पहुंचे थे। इसे लेकर कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, "शिंदे का अयोध्या दौरा। भगवान राम ने त्याग, सत्य और न्याय का मार्ग चुना। बालासाहेब ने भी उन्हीं सिद्धांतों को आत्मसात किया।" पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने शिंदे पर प्रहार करते हुए कहा, "साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले बालासाहेब की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते।" 

अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे- शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी और बीजेपी की विचारधारा एक ही है। उन्होंने कहा कि दोनों दल अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे। शिंदे ने अयोध्या में संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "हमारी पार्टी की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है। शिवसेना का बीजेपी के साथ गठबंधन है। हमारी विचारधारा, जो हिंदुत्व है, समान है। हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। 2024 में शिवसेना-बीजेपी का भगवा पूरे महाराष्ट्र में लहराएगा।" 

ये भी पढ़ें-

जब तक जिंदा हूं शराबबंदी नहीं... दारू को लेकर छत्तीसगढ़ के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कही ये बातें

VIDEO: अकोला में बारिश ने बरपाया कहर, मंदिर में टिन शेड पर गिरा पेड़, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

अगले साल महाराष्ट्र के साथ लोकसभा के चुनाव

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी अगले साल होने हैं। उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे के तख्तापलट ने पिछले साल शिवसेना को दो गुट में बांट दिया था और ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिर गई थी। शिंदे नीत शिवसेना गुट ने महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत