1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Kapil Sibal: प्रयागराज हिंसा के आरोपी का घर तोड़ने पर सिब्बल ने कहा- 'बुलडोजर की संस्कृति...'

Kapil Sibal: प्रयागराज हिंसा के आरोपी का घर तोड़ने पर सिब्बल ने कहा- 'बुलडोजर की संस्कृति...'

 Published : Jun 13, 2022 02:43 pm IST,  Updated : Jun 13, 2022 02:43 pm IST

Kapil Sibal: कपिल ने हिंसा के एक आरोपी का ‘अवैध रूप से निर्मित’ मकान ढहाए जाने पर कहा कि कानून के सोने पर ‘बुलडोजर की संस्कृति पनपती है।’

Kapil Sibal- India TV Hindi
Kapil Sibal Image Source : FILE PHOTO

Kapil Sibal: कांग्रेस छोड़ चुके नेता कपिल सिब्बल ने प्रयागराज में हाल ही में हुई हिंसा और उसके बाद एक आरोपी का मकान ढहाए जाने पर अपनी प्रतिक्रया व्यक्त की है। ​कपिल ने हिंसा के एक आरोपी का ‘अवैध रूप से निर्मित’ मकान ढहाए जाने पर कहा कि कानून के सोने पर ‘बुलडोजर की संस्कृति पनपती है।’

गौरतलब है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड का मकान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार को गिरा दिया था। वहीं सहारनपुर में भी दो उपद्रवियों की संपत्तियां ढहाई गईं। यहां भी जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने हिंसक प्रदर्शन किया था और पत्थरबाजी की थी। सिब्बल ने अपने ट्वीट में कहा कि 'प्रयागराज: कानून के सोने पर बुलडोजर की संस्कृति पनपती है। देश बदल रहा है।’ 

बता दें कि लंबे समय से कांग्रेस में रहे कपिल सिब्बल जाने माने वकील भी हैं और समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। इससे पहले जब वे कांग्रेस में थे तो जी-23 जो कि कांग्रेस के वेटरन नेताओं का समूह था, उसके मुखरित सदस्य माने जाते थे। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे कपिल ने हाल के समय में कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की मांग की थी। लेकिन बाद में कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया और सपा के समर्थन् से राज्यसभा सदस्य बन गए। वे कांग्रेस की मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत