Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, बोले- 'मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा'

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, बोले- 'मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा'

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Apr 02, 2024 07:21 pm IST, Updated : Apr 02, 2024 07:45 pm IST

कर्नाटक के सीएम के. सिद्धारमैया ने बताया है कि वह 2028 में राजनीति में अपने 50 साल पूरे कर लेंगे। उन्होंने कहा है कि मैंने अब चनाव न लड़ने का फैसला किया है।

कर्नाटक के सीएम के. सिद्धारमैया।- India TV Hindi
Image Source : PTI कर्नाटक के सीएम के. सिद्धारमैया।

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री के. सिद्धारमैया ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब वह चुनाव न लड़ने का फैसला कर रहे हैं। सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने आगे चुनाव न लड़ने का फैसला अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए किया है। आपको बता दें कि बीते साल हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भी सिद्धारमैया ने ऐलान किया था कि ये उनका  यह उनका आखिरी चुनाव होगा, लेकिन वह राजनीति में बने रहेंगे। 

क्या बोले सीएम सिद्धारमैया?

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि  बढ़ती उम्र के साथ चार साल बाद काम करने के लिए स्वास्थ्य उनका पूरी तरह साथ नहीं देगा। उन्होंने कहा कि वरुणा निर्वाचन क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि वह एक बार फिर से इस विधानसभा चुनाव लड़ें। हालांकि, उन्होंने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अब मैं 77 साल का हूं, अभी भी मेरे पास चार साल का विधानसभा कार्यकाल है, तब तक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा। सिद्धारमैया ने कहा कि तब तक मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा और मैं उत्साहपूर्वक काम नहीं कर पाऊंगा।

राजनीति में 50 साल पूरे होंगे

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने पत्रकारों से कहा कि साल 2028 में जब कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होंगे तब तक मैं 82 साल का हो जाऊंगा और राजनीति में 50 साल पूरे कर लूंगा। उन्होंने बताया कि वह 1978 में तालुक बोर्ड के सदस्य बने थे। सिद्धारमैया से जब कहा गया कि वह बुजुर्ग नहीं दिखते, तो उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है लेकिन उम्र बढ़ने का अनुभव कौन कर सकता है, आप या मैं?

नौवीं बार विधानसभा पहुंचे

पिछले साल मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धारमैया ने वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिक की थी। बता दें कि वह नौवीं बार विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस के चर्चित नेता डीके शिवकुमार को पीछे छोड़ते हुए मुख्यमंत्री का पद हासिल किया था। आपको बता दें कि सिद्धारमैया साल 2013 से 2018 के बीच भी कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'लोगों को भड़का रही कांग्रेस', रुद्रपुर में बोले पीएम मोदी, कहा- 10 साल का विकास सिर्फ ट्रेलर है


महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में ED का बड़ा एक्शन!

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement