Karnataka के मौजूदा मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर DK Shivakumar के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। बताया जा रहा था कि मीटिंग के बाद सिद्धारमैया सीधे राजभवन जाने वाले थे और राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपने वाले थे। लेकिन अब इसमें एक ट्विस्ट ये आ गया है कि कर्नाटक के गवर्नर व्यक्तिगत कारणों से बेंगलुरु से बाहर चले गए हैं।
इस बीच एक और खबर ये भी है कि सिद्धारमैया आज दिल्ली भी जाने वाले हैं। वहां वे Rahul Gandhi और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर सकते हैं। सिद्धारमैया खुद राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा के ऑफर को मना सकते हैं। अब तक तो उन्होंने केसी वेणुगोपाल के माध्यम से हाईकमान तक मैसेज पहुंचाया था। अब वो राहुल गांधी से मिलकर ये बता सकते हैं कि वो राज्यसभा जाना नहीं चाहते हैं। हालांकि, ब्रेकफास्ट के दौरान सिद्धारमैया ने बताया कि उन्हें पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय राजनीति में आने के लिए कहा है।
अगर सिद्धारमैया के इस्तीफे की प्रक्रिया आज पूरी हो जाती है तो सूत्रों के मुताबिक, 30 मई को डीके शिवकुमार की ताजपोशी होगी, जो 2025 से ही CM की कुर्सी पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। तब ढाई-ढाई साल के फॉर्मूला के चक्कर में वो कुर्सी पर नहीं बैठ पाए थे, लेकिन 3 साल बाद अब वो दिन आने वाला है, जब वो कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। सिद्धारमैया के इस्तीफे से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें।