1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PAYCM के बाद कांग्रेस ने शुरू किया 'SAYCM' अभियान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री को यूं घेरा

PAYCM के बाद कांग्रेस ने शुरू किया 'SAYCM' अभियान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री को यूं घेरा

 Published : Oct 19, 2022 10:24 pm IST,  Updated : Oct 19, 2022 10:24 pm IST

कर्नाटक की यूनिट सीएम बसवराज बोम्मई पर लगातार डिजिटल वार कर रही है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने सीएम बोम्मई के खिलाफ PAYCM कैंपेन चलाया था। अब उसू तर्ज पर कांग्रेस ने SAYCM अभियान चलाया है।

Karnataka Congress launches SAYCM campaign against BJP- India TV Hindi
Karnataka Congress launches SAYCM campaign against BJP Image Source : SOCIAL MEDIA

Highlights

  • मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर हमलावर कांग्रेस
  • कर्नाटक यूनिट ने फिर से चलाया QR कैंपेन
  • PAYCM के बाद 'SAYCM' अभियान शुरू किया

कांग्रेस की कर्नाटक यूनिट ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर एक बार फिर से नई स्टाइल में हमला किया। कांग्रेस ने इस बार एक नया अभियान 'SAYCM' शुरू किया। इस अभियान में '2018 में किए गए 600 वादों वाले घोषणापत्र में से 90 प्रतिशत को पूरा करने में विफलता' को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है।

वेबसाइट के साथ-साथ आधिकारिक गीत भी है

कांग्रेस की कर्नाटक यूनिट ने बाकायदा इस अभियान के तहत एक वेबसाइट शुरू की है, जिसमें कांग्रेस के अभियान का आधिकारिक गीत भी है और उन सभी सवालों को सूचीबद्ध किया गया है जो कांग्रेस ने भाजपा से अब तक पूछे हैं। पार्टी ने कहा कि भाजपा ने 50 सवालों में से अब तक किसी का भी जवाब नहीं दिया है। कर्नाटक कांग्रेस के संचार प्रभाग के प्रमुख प्रियांक खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्तारूढ़ भाजपा को चेतावनी दी थी कि "यदि केवल PAYCM ही आपको बोलने के लिए प्रेरित करती है, तो हम आपकी विफलताओं पर जवाब मांगने देने के लिए SAYCM लॉन्च करेंगे।" कांग्रेस के आधिकारिक बयान में कहा गया है, "आज पार्टी ने क्यूआर कोड लॉन्च किया है जो PAYCM के समान दिखता है, लेकिन उपयोगकर्ता को SAYCM पर ले जाएगा।" 

कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय में ‘पेसीएम’ पोस्टर लगाये थे
गौतरलब है कि कर्नाटक कांग्रेस पहले ही पेसीएम के साथ पोस्टर कैंपेन चला चुकी है। करीब एक महीने पहले कर्नाटक में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधने के अपने अभियान को तेज करते हुए बेंगलुरु के पास नेलमंगला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में ‘PAYCM’ के पोस्टर लगाए थे। कांग्रेस ने बाद में अपने पेसीएम अभियान की तस्वीरें मीडिया के साथ साझा कीं। इस मामले में बोम्मई के निर्देश पर जांच कर रही पुलिस ने कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया दल के पूर्व प्रमुख बी आर नायडू को गिरफ्तार भी किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत