1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Karnataka News: 2023 का कर्नाटक का विधानसभा चुनाव JDS की अग्निपरीक्षा, पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का बड़ा बयान

Karnataka News: 2023 का कर्नाटक का विधानसभा चुनाव JDS की अग्निपरीक्षा, पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का बड़ा बयान

 Published : Sep 12, 2022 09:29 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 09:29 pm IST

Karnataka News: जनता दल (सेकुलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ की तरह होंगे।

Former Karnataka CM HD Kumaraswamy(File Photo)- India TV Hindi
Former Karnataka CM HD Kumaraswamy(File Photo) Image Source : PTI

Karnataka News: जनता दल (सेकुलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ की तरह होंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के परिणामों का असर उसके राजनीतिक भविष्य पर अगले 20-25 तक रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अपने बेटे और JDS युवा इकाई के प्रमुख निखिल कुमारस्वामी के हाल में दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। निखिल ने एक तरह से अपने बयान में संकेत दिया था कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए आखिरी चुनाव होगा। 

इतने साल तक राजनीतिक भविष्य पर रहेगा असर 

एच डी कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैंने खुद कई बार कहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव JDS के लिए अग्निपरीक्षा की तरह हैं। इस चुनाव के परिणाम का अगले 20-25 साल तक उनकी पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर असर रहेगा। इसलिए यह चुनाव अहम है। यही निखिल कुमारस्वामी ने कहा था।’’ 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम दोनों ने कई बार इस बारे में चर्चा की है कि 2023 का चुनाव हमारे लिए बड़ी चुनौती है और यदि कुछ अनपेक्षित होता है तो इसका पार्टी के भविष्य पर असर पड़ेगा। इसलिए इसे चुनौती के रूप में लिया जाना चाहिए तथा अगले 25 साल के लिए नये पुनर्गठन के साथ पार्टी की मजबूत आधारशिला रखी जानी चाहिए। उनका (निखिल का) बयान उस संदर्भ में था और इसका और कोई मतलब निकालने की कोई जरूरत नहीं है।’’ 

JDS ने इतनी सीटें जीतने का तय किया लक्ष्य

निखिल ने हाल में तुमकुरु में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उन्होंने अपने दादा एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की उम्र तथा उनके पिछले दो-तीन महीने से जनता के बीच नहीं दिखने का उल्लेख करते हुए कहा था, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि देवगौड़ा हमारे साथ सैकड़ों साल तक रहेंगे, लेकिन 2023 का चुनाव एक तरह से हमारे लिए आखिरी है और इसे इस तरह समझा जाए।’’ हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यहां से JDS के लिए अगले 25 साल के लिहाज से नया अध्याय शुरू होना चाहिए। JDS ने अगले साल मार्च-अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 224 सीटों में से कम से कम 123 पर जीतने का लक्ष्य तय किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत