1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केरल में बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर फेंका गया विस्फोटक, तेज धमाके के साथ फटा, फॉरेंसिक की टीम पहुंची

केरल में बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर फेंका गया विस्फोटक, तेज धमाके के साथ फटा, फॉरेंसिक की टीम पहुंची

 Published : Apr 06, 2026 10:24 am IST,  Updated : Apr 06, 2026 12:12 pm IST

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर विस्फोटक फेंके जाने के बाद जिले में भय का माहौल है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

केरल में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। नेताओं की बयानबाजी के साथ ही कार्यकर्ताओं के घर पर हमले भी हो रहे हैं। कन्नूर के काथिरूर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता के घर पर विस्फोटक फेंका गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

तेज धमाके के साथ फटा विस्फोटक

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात काथिरूर के पास कोंकाची इलाके में मजीशा पथायाकुन्नु के आवास पर हुई। प्राथमिकी के मुताबिक, रात करीब 8:50 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मजीशा के घर के पास पहुंचे और उनसे अभद्र भाषा में बात की। इसके बाद उन्होंने एक विस्फोटक फेंका, जो तेज धमाके के साथ फट गया। 

फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया

काथिरूर थाने के अधिकारियों ने बताया कि मजीशा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोटक की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कोई पटाखा था या देसी बम। 

9 अप्रैल को हैं विधानसभा के चुनाव

केरल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार राज्य में 140 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में कराया जाएगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 4 मई 2026 को की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत