1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केरल सरकार ने पहली ही कैबिनेट मीटिंग में किया 2 गारंटी लागू करने का फैसला, CM ने किया मुफ्त बस यात्रा का ऐलान; बुजुर्गों के लिए भी बनेगा नया विभाग

केरल सरकार ने पहली ही कैबिनेट मीटिंग में किया 2 गारंटी लागू करने का फैसला, CM ने किया मुफ्त बस यात्रा का ऐलान; बुजुर्गों के लिए भी बनेगा नया विभाग

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 10, 2026 01:23 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 02:15 pm IST

मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने चुनावी घोषणा पत्र में दी गई पांच गारंटियों में से दो को लागू करने का निर्णय किया है। सीएम सतीसन ने घोषणा की कि अब से हर केरलवासी को बस में फ्री में यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही, बुजुर्गों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है।

केरल के मुख्यमंत्री...- India TV Hindi
केरल के मुख्यमंत्री ने मुफ्त बस यात्रा की स्कीम का ऐलान किया। Image Source : ANI

तिरुवनंतपुरम: केरल के सीएम वी. डी. सतीसन ने कांग्रेस की तरफ से चुनावी घोषणा पत्र में दी गई गारंटियों में से दो को लागू करने का फैसला किया है। सीएम सतीसन ने ऐलान किया कि अब से हर केरलवासी को बस में मुफ्त में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, केरल की नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में बुजुर्गों के लिए अलग से विभाग बनाने का निर्णय भी किया गया है।

सरकारी बसों में लोग कर पाएंगे मुफ्त में यात्रा

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम सतीसन ने कहा कि कैबिनेट की पहली मीटिंग में हमने चुनाव के दौरान किए गए 5 वादों में से अभी 2 को लागू करने का निर्णय किया है। इसमें पहला है केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा, और दूसरा है सीनियर सिटीजन के लिए एक नया डिपार्टमेंट बनाना।'

मुफ्त यात्रा योजना आगामी 15 जून से सभी सामान्य KSRTC बसों में शुरू हो जाएगी, जिसमें उम्र या आय की कोई सीमा नहीं देखी जाएगी। मुफ्त यात्रा योजना का फायदा ट्रांसजेंडर्स को भी मिलेगा। केरल सरकार इस स्कीम को चलाने के लिए 750-800 करोड़ रुपये का खर्च उठाएगी और यह रकम KSRTC को सौंपेगी: केरल सीएम वी. डी. सतीसन

कांग्रेस ने दी थीं 5 गारंटी

गौरतलब है कि कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव से पहले 5 गारंटियों का ऐलान किया था। इसमें सभी महिलाओं के लिए बस में यात्रा मुफ्त करने और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को प्रति माह 1 हजार रुपये की मदद की गारंटी दी थी। साथ ही, बुजुर्गों के लिए पेंशन को बढ़ाकर हर महीने 3 हजार रुपये करने, हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और छोटे व्यवसायों के लिए 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज वाला लोन दिलाने की गारंटी भी दी गई थी।

सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं सभी के लिए मुफ्त होगी यात्रा

इसके अलावा, सीनियर सिटीजन की भलाई के लिए एक अलग मंत्री नियुक्त करने का वादा भी किया था। ये प्रॉमिस अब केरल सीएम वी. डी. सतीसन ने पूरा कर दिया है। साथ ही, बस में सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं सभी के लिए मुफ्त यात्रा की स्कीम की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में CM शुभेंदु ने किया मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, अपने पास रखा गृह और स्वप्न दास गुप्ता को दिया वित्त; पढ़ें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत