Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Aap Ki Adalat: 'राहुल गांधी अपनी, अपने पिता और दादा की जाति बताएं', जानें क्यों गिरिराज सिंह ने कह दी ऐसी बात

Aap Ki Adalat: 'राहुल गांधी अपनी, अपने पिता और दादा की जाति बताएं', जानें क्यों गिरिराज सिंह ने कह दी ऐसी बात

Edited By: Amar Deep Published : Oct 12, 2024 10:28 pm IST, Updated : Oct 12, 2024 11:17 pm IST

आप की अदालत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने India Tv के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने पूछे गए तमाम सवालों का जवाब भी दिया।

आप की अदालत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आप की अदालत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।

Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के चर्चित शो 'आप की अदालत' में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कई विषयों पर खुलकर बात की। वहीं आप की अदालत में India Tv के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का भी उन्होंने सामना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आजकल वो सबसे जाति पूछते हैं, लेकिन अपनी जाति नहीं बताते। मैं चुनौती के साथ पूछ रहा हूं, राहुल जी आप बताएं कि आपकी, आपके पिता जी की, आपके दादाजी की जाति क्या है?'

हरियाणा में कैसे लगी हैरतअंगेज हैट्रिक?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से जब पूछा गया कि हरियाणा में भाजपा ने हैरतअंगेज हैट्रिक जीत कैसे हासिल की? इस सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा, 'काठ की हांडी बार बार नहीं चढती। संसद के चुनाव में इस टुकड़े-टुकड़े गैंग ने काठ की हांडी चढ़ाई, संविधान दिखा कर कहा कि संविधान खतरे में है, आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाया। अब (हरियाणा की) जनता ने कहा कि अब तुम्हें सजा देनी ही पड़ेगी। जनता ने सजा दे दी। कभी-कभी भ्रम फैलाने वाला सफल हो जाता है। 

राहुल जी की जाति क्या है?

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आरक्षण के पक्ष में जो काम किया, शायद कोई प्रधानमंत्री ने किया होगा। चाहे एससी-एसटी आरक्षण हो, या पिछड़ा आयोग को संवैधानिक का दर्जा देना हो या सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से पिछड़ों को 10 परसेंट आरक्षण देना हो। यह नरेंद्र मोदी का संविधान के प्रति समर्पण है। लेकिन आजकल वो (राहुल) जाति-जाति चिल्लाते हैं। वो सबसे जाति पूछते हैं, लेकिन अपनी जाति नहीं बताते। मैं चुनौती के साथ पूछ रहा हूं, राहुल जी आप बताएं कि आपकी, आपके पिता जी की, आपके दादाजी की जाति क्या है?'

कश्मीर में हुए बदलाव

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'कश्मीर में जो स्थिति पहले थी, पत्थरबाजों-आतंकवादियों का बोलबाला था, लोग कश्मीर जाने से डरते थे, मोदीजी द्वारा आर्टिकल 370 हटाने के बाद आज लोग डंके की चोट पर लाल चौक जाते हैं, यह मोदीजी के कारण ही जा रहे हैं। मोदीजी की नीतियों ने कश्मीर में अमन चैन और विकास लाया। आज कई होटल खुले, कई MoU साइन हुए, गांवों का विकास हुआ। इन सबके बाद हमें उम्मीद थी कि वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, फारूक अब्दुल्ला और मुफ्ती के लोग पत्थरबाजों को प्रोत्साहन दे रहे थे, मोदीजी ने उसको समाप्त किया। मैं उम्मीद करता था कि घाटी के लोग, मुसलमान लोग भी वोट देंगे। अब उनको सोचना है।

यहां देखें आप की अदालत का पूरा शो-

यह भी पढ़ें- 

'सारे मुसलमान आतंकवादी नहीं, लेकिन जो पकड़े जाते हैं, उसमें 90 प्रतिशत वही हैं', 'आप की अदालत' में बोले गिरिराज सिंह

क्या जम्मू-कश्मीर में फिर बहाल होगा अनुच्छेद 370? 'आप की अदालत' में गिरिराज सिंह ने दिया ये जवाब

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement