1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मनसुख वसावा होंगे प्रोटेम स्पीकर, नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में आज कौन-कौन बनेगा मंत्री? जानिए

मनसुख वसावा होंगे प्रोटेम स्पीकर, नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में आज कौन-कौन बनेगा मंत्री? जानिए

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 09, 2024 06:58 am IST,  Updated : Jun 09, 2024 01:07 pm IST

नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही एनडीए के 40 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जिसमें से टीडीपी सांसद का मंत्री बनना तय हो गया है। जानें अपडेट्स

narendra modi- India TV Hindi
आज पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी Image Source : FILE PHOTO

नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में बेहद खास होगा। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से 10 वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट को भी विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें से चार महिला लोको पायलट भी है।

शपथ ग्रहण समारोह का आधिकारिक समय शाम 7.15 से 8 बजे तक का है यानी कि समारोह के 45 मिनट तक चलने की उम्मीद है। मोदी की नई कैबिनेट के लिए शपथ लेने वाले मंत्रियों को आज सुबह से सरकार की ओर से फोन आने लगे हैं। शपथग्रहण से पहले नए मंत्रियों से मुलाकात करेंगे नरेन्द्र मोदी , सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होगी मुलाकात। रामनाथ ठाकुर ने दी जानकारी,  11.30 बजे PM ने चाय पर बुलाया है।

मंत्री बनाए जाने वाले सांसदों को आने लगे फोन 

भाजपा कोटे से नितिन गडकरी, प्रतापराव जाधव, पीयूष गोयल को भी आया फोन।

गिरिराज सिंह भी बनेंगे मंत्री।

भरुच से सांसद मनसुख वसावा होंगे प्रोटेम स्पीकर।

रक्षा खड़से भी मंत्री बनेंगी। महाराष्ट्र रावेर से सांसद हैं और एकनाथ खड़से की बहू हैं।

दिल्ली की सासंद कमलजीत सहरावत को भी फोन आ गया है।

रामदास आठवाले को भी फ़ोन आया है।

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी बनेंगे मंत्री, लुधियाना से भाजपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव।

शिवसेना के प्रताप जाधव को आया फोन, बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री।

केरल से जॉर्ज कुरियन भी बनेंगे मंत्री।


चिराग पासवान को भी आया फोन, बनेंगे मोदी कैबिनेट में मत्री

अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को भी आया फोन, बनेंगी मंत्री।

जदयू के सांसद ललन सिंह को भी फोन आ गया है, वह भी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे।

जयंत चौधरी भी मोदी की नई कैबिनेट में बनेंगे मंत्री, उनको भी आ गया है फोन।

JDS से सांसद H D कुमारस्वामी को मोदी की नई कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने के लिए फोन आ गया है।

जेडीयू से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को भी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए फोन आ गया है।

TDP के तीन बार के MP राम मोहन नायडू को फोन आ गया है, सबसे युवा MP आज मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं।

TDP के सांसद पी चंद्रशेखर को कॉल आ गया है और वह मोदी की कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए जाएंगे। 
 

40 सांसद लेंगे मंत्री पद की शपथ!

पीएम नरेंद्र मोदी रविवार की शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ NDA के 14 सहयोगी दलों के 40 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है 3 दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है ।

होम, डिफेंस और विदेश मंत्रालय अपने पास रखेगी बीजेपी

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अमित शाह गृहमंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे यानी चारों टॉप मंत्रालय बीजेपी अपने पास रख सकती है। 

इसके अलावा अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री और नितिन गडकरी परिवहन मंत्री बने रहेंगे। सूत्रों की खबर के मुताबिक जल शक्ति मंत्रालय भी भाजपा के पास रह सकता है।

वहीं, TDP को शहरी विकास मंत्रालय मिल सकता है।

JDU को ऊर्जा विभाग मिल सकता है ।

TDP को सिविल एविएशन मिल सकता है।

JDU को ग्रामीण विकास मिल सकता है।

JDU से दो कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।

जदयू से ललन सिंह कैबिनेट मंत्री बनेंगे।

जदयू से रामनाथ ठाकुर राज्य मंत्री बनेंगे।

LJP(R) से चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बनेंगे।

TDP से एक कैबिनेट, एक राज्य मंत्री।

लोकसभा स्पीकर BJP का ही होगा।

कहा जा रहा है कि TDP ने लोकसभा स्पीकर का पद नहीं मांगा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत