1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'छात्रों पर AK-47 चलाना और लाठीचार्ज करना गलत, हम इसके विरोध में ', NDA के सांसद का बड़ा बयान

'छात्रों पर AK-47 चलाना और लाठीचार्ज करना गलत, हम इसके विरोध में ', NDA के सांसद का बड़ा बयान

 Published : Jul 27, 2026 05:06 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 05:33 pm IST

बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा AK-47 से गोली चलाने और लाठी चार्ज करने को लेकर अब एनडीए के सांसद ही विरोध में उतर आए हैं। एनडीए सांसद ने कहा कि हम इसके विरोध में हैं।

छात्रों पर एके-47 से चलाई गई गोली- India TV Hindi
छात्रों पर एके-47 से चलाई गई गोली Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के सिवान जिले में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस द्वारा एके-47 तान देने पर मामला गर्मा गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी भी छात्रों के समर्थन में उतर आई हैं। सांसद चौधरी ने बिहार में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल के इस्तेमाल और देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज को सोमवार को गलत बताते हुए कहा, 'हम इसके खिलाफ हैं।'

कानून-व्यवस्था कायम रखी गई, CJP ने किया स्वीकार

 जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ताओं ने स्वीकार किया है कि प्रदर्शनों के दौरान असामाजिक तत्व मौजूद थे और कानून-व्यवस्था कायम रखी गई।

जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी
Image Source : PTI-FILE PHOTOजनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी

युवाओं को बात रखने का अधिकार

शांभवी चौधरी ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'लोकतंत्र की खूबसूरती यह है कि आप शांति से अपनी बात रख सकते हैं। शांतिपूर्ण विरोध का हमेशा स्वागत है, और हमारे लोकतंत्र में युवाओं को इसमें शामिल होने और अपनी बात रखने का अधिकार है।'

एके-47 का इस्तेमाल हुआ, ये गलत है 

उन्होंने कहा, 'जहां कहीं एके-47 का इस्तेमाल हुआ है। वह गलत है और हम इसके खिलाफ हैं। विभिन्न स्थानों पर छात्रों पर लाठीचार्ज भी गलत है। हालांकि, सोनम वांगचुक और सीजेपी प्रवक्ताओं ने स्वीकार किया है कि कई मौकों पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान असामाजिक तत्व मौजूद थे। वहां कानून-व्यवस्था कायम रखी गई।' 

 

AK-47 ताने पुलिसकर्मी की फोटो आई सामने

शनिवार को बिहार के सिवान जिले में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी का एके-47 राइफल का इस्तेमाल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) पूरण कुमार झा ने कहा कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।

संबंधित जवान को किया गया सस्पेंड

सिवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक जवान ने AK-47 से गोली चला दी थी, जिसमें 3 छात्र घायल हो गए थे। सरकार ने मामले पर कार्रवाई करते हुए संबंधित जवान को सस्पेंड कर दिया है। अब ये मामला संसद तक भी पहुंच गया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: 

सिवान में छात्रों के प्रदर्शन में भारी बवाल, SP समेत 30 पुलिसकर्मी घायल, शाम तक इंटरनेट बंद, खुलेआम फायरिंग के आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत