1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Mar 15, 2024 12:27 pm IST,  Updated : Mar 15, 2024 02:52 pm IST

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल होगा। कल दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। वर्तमान में निर्वाचन आयोग का नेतृत्व राजीव कुमार कर रहे हैं। इनके अलावा दो नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है।

लोकसभा चुनाव 2024- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 Image Source : ANI

लोकसभा चुनाव का आगाज अब जल्द ही होने जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से शनिवार 16 मार्च की तारीख को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल यानी शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

आचार संहिता होगी लागू

कल दोपहर चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकसभा चुनाव और कई राज्यों में विधानसबा चुनाव के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल साझा करेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस बार लोकसभा चुनाव का आयोजन 6 से 7 चरण में कराया जा सकता है। बता दें कि चुनाव तारीखों की घोषणा होने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। 

नए चुनाव आयुक्तों ने संभाला कार्यभार

वर्तमान में निर्वाचन आयोग का नेतृत्व राजीव कुमार कर रहे हैं। इनके अलावा दो नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इस बीच निर्वाचन आयोग के आयुक्तों के पद के खाली होने के बाद केंद्र सरकार पर विपक्ष लगातार हमले कर रहा था।

2019 में कब-कब हुई थी वोटिंग?

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो चुनाव आयोग ने 10 मार्च, 2019 को चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। चुनाव आयोग द्वारा 7 चरणों में 2019 के चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई थी। ये चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक चले थे। सभी चरणों की वोटों की गिनती एक साथ 23 मई को हुई थी।

ये भी पढ़ें- इस बार कितने चरणों में हो सकता है चुनाव, नई तारीखों की घोषणा से पहले जानें 2019 लोकसभा चुनाव में क्या हुआ था


क्या बृजभूषण सिंह के साथ भी होगा 'खेला'? BJP ने इन विवादित चेहरों के भी काटे टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत