1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनाव: साख पर मुलायम सिंह यादव की विरासत, परिवार के 5 सदस्य आजमा रहे किस्मत

लोकसभा चुनाव: साख पर मुलायम सिंह यादव की विरासत, परिवार के 5 सदस्य आजमा रहे किस्मत

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 06, 2024 12:22 pm IST,  Updated : May 06, 2024 12:22 pm IST

Loksabha Election 2024: यूपी की राजनीति में धमक रखने वाला सैफई परिवार यानी मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्य इस बार चुनावी मैदान में हैं। कुल 5 सदस्य लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही समाजवादी राजनीति की प्रयोगशाला में मुलायम सिंह यादव के दो भतीजे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024 Mulayam Singh Yadav political legacy at stake 5 family members trying their - India TV Hindi
लोकसभा चुनाव: साख पर मुलायम सिंह यादव की विरासत Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में 7 चरणों में वोटिंग की जाएगी। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चुनावी विरासत साख पर लगी हुई है। यूपी की राजनीति में दखल रखने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्य इस बार लोकसभा चुनाव में उतरे हैं। इसमें से एक नाम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का। दरअसल डिंपल यादव को मैनपुरी सीट से सपा ने उम्मीदवार बनाया है। डिंपल यादव यहां मुलायम सिंह यादव के नाम पर वोट मांगती दिख रही हैं। यही नहीं मुलायम सिंह यादव के दो भतीजे भी समाजवादी राजनीति की चुनावी प्रयोगशाला में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

यादव परिवार के सदस्य जो लड़ रहे लोकसभा चुनाव

  • मुलायम सिंह यादव की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। साल 2022 में मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने सहानुभूति की लहर के जरिए शानदार जीत दर्ज की थी। दरअसल मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बात इस सीट पर उपचुनाव कराए गए थे। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी से डिंपल यादव को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने इस सीट से राज्य सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को उतारा है।
  • बदायू लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के भतीजे और शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को समाजवादी पार्टी ने मैदान में उतारा है। बता दें कि सपा ने यहां तीन बार प्रत्याशियों को बदला। पहले पूर्व सांसद धर्मेंद यादव, फिर शिवपाल यादव और अंत में आदित्य यादव को टिकट दिया गया। बता दें कि भाजपा ने यहां से दुर्विजय शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
  • अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा को चुनौती मिलना लगभग तय है। दरअसल सपा ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का नारा दिया है। हालांकि सपा की जीत का आधार हमेशा मुस्लिम व यादव ही रहा है।
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि उनका मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद और प्रत्याशी दिनेश लाल यादव से है। बता दें कि धर्मेंद्र यादव अभय राम सिंह यादव के बेटे हैं।
  • मुलायम सिंह यादव के दूसरे भतीजे व पूर्व सांसद अक्षय यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। वह सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे हैं।  बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत