1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली सीट पर क्या BJP लगा पाएगी जीत की हैट्रिक? जानें क्या है इस सीट का समीकरण

Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली सीट पर क्या BJP लगा पाएगी जीत की हैट्रिक? जानें क्या है इस सीट का समीकरण

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Feb 28, 2024 05:40 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 05:40 pm IST

नई दिल्ली देश की सबसे पुरानी लोकसभा सीटों में से एक है। सुप्रीम कोर्ट, संसद भवन समेत विभिन्न क्षेत्र और इमारतें इसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। आइए जानते हैं क्या है इस सीट पर चुनावी समीकरण।

Lok Sabha Election 2024 - India TV Hindi
Lok Sabha Election 2024 Image Source : INDIA TV

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में नई दिल्ली सबसे प्रमुख लोकसभा सीट मानी जाती है। आपको बता दें कि दिल्ली के अंतर्गत 7 लोकसभा सीटें हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन सभी 7 सीटों पर कब्जा किया है। दोनों चुनाव में भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने इस सीट से बड़े अंतर से चुनाव जीता है। इसलिए अब सभी की नजर इस बात पर है टिकी है कि क्या भाजपा इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाएगी या फिर आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपना खाता खोलने में कामयाब होगी? आइए जानते हैं क्या है इस सीट पर चुनावी समीकरण।

क्या रहा है बीते चुनाव का परिणाम?

नई दिल्ली लोकसभा सीट साल 2014 से भाजपा के पास है। साल 2019 में हुए चुनाव में भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस के प्रत्याशी अजय माकन को 2, 56, 504 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मीनाक्षी लेखी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी AAP नेता आशीष खेतान को 2, 90, 642 वोटों से हराया था। बता दें कि इससे पहले 2004 और 2009 के चुनाव में कांग्रेस के अजय माकन ने नई दिल्ली सीट से चुनाव जीता था। 

क्या है समीकरण?

नई दिल्ली देश की सबसे पुरानी लोकसभा सीटों में से एक है। सुप्रीम कोर्ट, संसद भवन समेत विभिन्न क्षेत्र और इमारतें इसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। यहां करीब 16 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं और अधिकतर शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। आपको बता दें कि बीते दो लोकसभा चुनावों में नई दिल्ली समेत दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। 

साल 2019 में कब हुए थे चुनाव?

चुनाव आयोग ने 10 मार्च, 2019 को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। चुनाव आयोग द्वारा 7 चरणों में 2019 के चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई थी। ये चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक चले थे। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी। वहीं, साल 2014 में 7 अप्रैल से 12 मई तक चुनाव हुए थे। 16 मई को नतीजे जारी किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत