1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election Results 2024: वायनाड और रायबरेली में राहुल गांधी का क्या है हाल? यहां जानें सही स्थिति

Lok Sabha Election Results 2024: वायनाड और रायबरेली में राहुल गांधी का क्या है हाल? यहां जानें सही स्थिति

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 04, 2024 12:29 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 12:39 pm IST

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही घंटे में साफ हो जाएंगे। राहुल गांधी जिन दो सीटों से चुनाव मैदान में हैं, वहां से वह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

राहुल गांधी- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। रुझानों में NDA सरकार जरूर बनती दिख रही है, लेकिन विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A कांटे की टक्कर देता दिख रहा है। वहीं, रुझानों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट की बात की जाएं तो वो दोनों ही सीटों पर लगातार आगे चल रहे हैं।

रायबरेली लोकसभा सीट का क्या है हाल?  

दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी एक लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को पछाड़ते हुए 134303 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, वायनाड लोकसभा सीट की बात की जाए तो राहुल गांधी यहां से भी आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी ने कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा को 188514 वोटों से पीछे कर दिया है।

राहुल इस बार भी दो सीटों से लड़ रहे चुनाव

2019 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था। वायनाड से पहली बार चुनाव लड़ते हुए राहुल गांधी ने 4 लाख से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। वहीं, अमेठी में राहुल गांधी 50 हजार वोटों से बीजेपी कैंडिडेट स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। स्मृति ईरानी इस बार भी अमेठी से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन वो यहां से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से पीछे चल रही हैं।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत