1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल के बिना आज AAP का कैंपेन होगा लॉन्च, रणनीति क्या होगी और कैसे प्रचार करेगी पार्टी?

केजरीवाल के बिना आज AAP का कैंपेन होगा लॉन्च, रणनीति क्या होगी और कैसे प्रचार करेगी पार्टी?

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Apr 08, 2024 07:04 am IST,  Updated : Apr 08, 2024 07:05 am IST

आज आम आदमी पार्टी दिल्ली में कैंपेन लॉन्च करेगी तो दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी सिंह आज से 3 दिन तक असम में चुनाव प्रचार करेंगी। वहीं, शराब घोटाले में सशर्त जमानत पर रिहा हुए संजय सिंह आज फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

arvind kejriwal- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल Image Source : SOCIAL MEDIA

आम आदमी पार्टी भी आज से लोकसभा चुनाव के लिए अपना कैंपेन लॉन्च कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गैर मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रचार अभियान गड़बड़ा गया है। हालांकि आज कैंपेन लॉन्चिंग के मौके पर पार्टी के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। आज पार्टी दिल्ली में कैंपेन लॉन्च करेगी तो दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी सिंह आज से 3 दिन तक असम में चुनाव प्रचार करेंगी। आतिशी सिंह डिब्रूगढ़ और सोनितपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मागेंगी। वह चुनावी रैलियों के साथ साथ असम के दुलियाजान में एक रोड शो भी करेंगी। इन सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं।

संजय सिंह आज क्या खुलासा करने वाले हैं?

वहीं, शराब घोटाले में सशर्त जमानत पर रिहा हुए संजय सिंह आज फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। संजय सिंह सुबह 10 बजे पार्टी के दिल्ली हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बता दें कि तिहाड़ से रिहा होने के बाद संजय सिंह की ये तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है। पार्टी के सोशल मीडिया हेंडल पर बताया गया है कि संजय सिंह एक जरूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। जेल से रिहा होने के बाद वह लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं।

संजय सिंह 6 महीने से तिहाड़ में बंद थे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली जिसके बाद वो लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं।  

'साजिश के तहत केजरीवाल को फंसाया'

जेल से आने के बाद संजय सिंह ने कहा कि ईडी और सीबीआई ने मिलकर 456 गवाह बनाया, लेकिन इनमें से सिर्फ 4 जगह ही केजरीवाल का नाम है। इस पूरे केस में मगुंटा रेड्डी, राघव मगुंटा, शरद रेड्डी और सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम लिए गए हैं, जिसमें से मगुंटा रेड्डी ने पूछताछ में जब केजरीवाल का नाम नहीं लिया, तो उसके बेटे को जेल में डाल दिया गया। उसके बाद ही राघव ने 6 बार, फिर जब 7 वीं बार में जाकर केजरीवाल का नाम लिया तो उसके कुछ दिन बाद उसे जमानत मिल गई।

यह भी पढ़ें-

आप नेता संजय सिंह को याद आए जेल के वो 11 दिन, जानें क्यों बोले- 'बहुत तकलीफ हुई'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत